सड़क हादसे में गम्भीर घायल को जनता दरबार के रक्तवीर ने किया रक्तदान
लखीमपुर खीरी Mar 30, 2024 at 12:50 AM , 131उचौलिया खीरी। बीते दिनांक 26 मार्च 2024 को दोपहर के करीब एक सड़क हादसे में ऑटो चालक गम्भीर घायल हो गया। जिसका जिला हॉस्पिटल शाहजहांपुर में इलाज चल रहा था जहां उनके ऑपरेशन हेतु डॉक्टरों ने 1 यूनिट ब्लड की आवश्यकता बताई, जिसके बाद निःसहाय की मदद हेतु जनता दरबार टीम के सदस्य नसीम अहमद ने अपने टीम के डायरेक्टर के संग जिला हॉस्पिटल पहुंचे और जरूरतमंद को रक्त देकर उसे सहारा दिया।
विस्तृत मिली जानकारी के अनुसार अनुज राठौर निवासी गांव सहिजना, थाना उचौलिया के रहने वाले है। जो अपने ऑटो से बरेंचा गये थे उसी दौरान हाइवे पर डीसीएम ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। डीसीएम चालक मोहम्मदी का रहने वाला है यह बताया जा रहस है। वही गम्भीर घायल ऑटो चालक अनुज राठौर
जिसे तत्काल उपचार हेतु पहले मोहम्मदी फिर गम्भीरता के मद्देनजर शाहजहांपुर जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया जहां उक्त गम्भीर ऑटो चालक अनुज का इलाज चल रहा है, पसलियों टूटने की बजह से उसका ऑपरेशन होना था उसी के मद्देनजर डॉक्टर ने 1 यूनिट ब्लड की आवश्यकता होना बताया, जिसकी सूचना जनता दरबार ग्रुप पर प्राप्त होते ही जनता दरबार के डायरेक्टर डॉ. संजीत सिंह सनी अपनी टीम के ही जुझारू सदस्य व जलालपुर निवासी नसीम अहमद को लेकर रक्तदान हेतु जिला हॉस्पिटल पहुंचे जहां उक्त गम्भीर घायल को नसीम अहमद द्वारा 1 यूनिट ब्लड डोनेशन कर मानवता की मिशाल पेश की गई। वही जनता दरबार की टीम के आये दिन किये जा रहे जनहित के कार्यो की बेहद प्रशंसा व प्रोत्साहन मिला।






_page-0001.jpg)
























Comments