*_बीआरसी धौरहरा में तैनात कर्मचारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर_*
लखीमपुर खीरी Mar 27, 2024 at 06:12 PM , 136धौरहरा खीरी।खीरी जनपद की बीआरसी धौरहरा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात राजकुमार अवस्थी उम्र करीब 40 वर्ष जो लगभग 5 दिनों से बीमार चल रहे थे,जिनका बीमारी के चलते लखनऊ में इलाज भी चल रहा था।जिनका बुधवार को निधन हो गया।इस खबर की जैसे ही सूचना ग्राम सभा रामलोक के लोगो को मिली सभी ग्रामसभा वासियों में दुख की लहर दौड़ पड़ी। ग्राम सभा रामलोक के ग्राम अवस्थी पुरवा के लोग उनके निधन से बहुत आहत है।सभी ग्राम वासी यही कह रहे की हमारे ग्राम के लोगों ने एक बहुत ही होनहार व्यक्तित्व के व्यक्ति को खो दिया,अब ऐसा कोई व्यक्ति सायद ही हम लोगों को मिले।सभी गांव के लोगों ने बताया की अवस्थी जी बहुत ही ज्यादा लोगों से मिलनसार थे,वह सभी के दुख में कंधे से कंधा मिला कर चलते थे,वह एक समाजसेवी थे जो बिना किसी स्वार्थ के सभी की तन मन धन से मदद करते थे।अवस्थी जी के पिता एक शिक्षक थे जिनकी मृत्यु काफी वर्ष पहले हो चुकी थी ,जिससे परिवार की जिम्मेदारी अवस्थी जी के ऊपर ही थी,अवस्थी जी के दो बच्चे है जो अभी कम उम्र के ही हैं,जो बाहर पढ़ाई करते हैं।राजकुमार अवस्थी जी की माता जी भी काफी बुजुर्ग है,एक छोटा भाई है।इन सभी लोगों की जिम्मेदारी राजकुमार अवस्थी पर ही थी।दोनो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है,उनकी माता जी को भी गहरा सदमा लगा है,छोटा भाई भी रो रो कर यही कह रहा है की पिता जी पहले ही साथ छोड़ गए थे अब बड़े भाई ने भी साथ छोड़ दिया है। राजकुमार अवस्थी जी के निधन की सूचना पाकर उनके पार्थिव शरीर को देखने के लिए हजारों के संख्या में लोगों का ताता लगा रहा।उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सरयू घाट जालिम नगर पुल पर किया गया।उनके अंतिम संस्कार में कई भाजपा के नेता व हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments