चौरठिया गाँव में खुलेआम हुआ चुनाव आचार संहिता का उलंघन,अर्धरात्रि में हुई मार पीट
लखीमपुर खीरी Mar 27, 2024 at 03:40 PM , 124दबंगो के पास अशलहे भी देखे गये
लखीमपुर खीरी। चुनाव आचर संहिता प्रभावी होने के बावजूद भी कोतवाली गोला के ग्राम चौरठिया में कानून अपने घर का समझ कर कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने बगैर अनुमति के दो दिनों की नाटक नौटंकी बीच गाँव में करा दी । इसी बीच मेहमानी आये गांव के एक दामाद को दबंगो ने रात्रि करीब 12 बजे आगे बैठने को लेकर हुए विवाद के पश्चात मारने पीटने लगे । यह देख दामाद के ससुराली जन आये और बीच बराव का प्रयास किया। परंतु बताते हैं दबंगो के हौसले इतने बुलंद हुये कि 112 नंबर पुलिस की मौजूदगी में तांडव करते रहे । गोला पुलिस मौके पर पहुंची और दबंगो को पकड़ कर रात में ही थाने ले गयी। परंतु पीड़ित मुकदमा लिखाना नहीं चाहता जिससे पुलिस भी चाहकर भी कुछ नहीं कर पाई। गौरतलब हो यह दबंग वही लोग हैं जो बीते कई वर्षो से होली के रंग मे भंग डालकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं ? क्यों कि प्रधानी के चुनाव में प्रधान बनने की लालशा जो है।ज्ञात हो 25 मार्च की शाम को हुए एक डांसर के साथ मारपीट की सूचना गोला पुलिस को फोन द्वारा मिलने के बाद भी पुलिस सोती रही और निरंतर शराबी शराब पीकर हुड़दंग करते रहे,दबंगों के पास अवैध अशलहे भी लोगों द्वारा देखे गये, उक्त मारपीट में ,अनेकों कुर्सियां भी टूट गयीं हैं । वहीं सबस्पेक्टर सतीश चंद्र दिवेदी ने बताया कि वादी मुकदमा नहीं लिखाना चाहता है। नाच की अनुमति नहीं थी अब नाच नहीं होगा।






_page-0001.jpg)
























Comments