अनियंत्रित ट्रक स्विफ्ट डिजायर के ऊपर पलटा

लखीमपुर खीरी , 125

मोहम्मदी-खीरी। कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी अमीरनगर अन्तर्गत पुल के पास अनियंत्रित ट्रक स्विफ्ट डिजायर के ऊपर पलट गया  जिससे स्वीफ्ट डिजायर में बैठे ग्राम दभौरा निवासी विजयपाल  (40), मजना देवी (35), अंशिका पुत्री (13), सावित्री देवी (60), मोनिका  (19), पंकज  (28) गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाते ही उप जिलाधिकारी डॉ0 अवनीश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी चन्द्रशेखर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। समाजसेवी शिवम राठौर ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जानकी एम्बुलेन्स व 108 एम्बुलेंस से घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहम्मदी में भर्ती कराया। जहां घायलो का इलाज चल रहा है। एक घायल को रेफर कर दिया बाकी का इलाज जारी बताते चले कि विजयपाल अपने परिवार के साथ अपने नाना के यहां द्वारा के लिए ग्राम अजान जा रहे थे। जैसे ही इनकी कार अमीर नगर पुलिस चौकी के आगे पुल के पास पहुंची तभी अनियंत्रित गति से आ रहा ट्रक उस कार पर पटल गया।

Related Articles

Comments

Back to Top