उखडे हुए हाइवे के कारण हुआ सड़क हादसा, हादसे में युवक गम्भीर घायल
लखीमपुर खीरी Mar 23, 2024 at 11:55 PM , 150एनएच 30 पर बने गड्ढे व उखड़ा हुआ हाइवे बन रहा सड़क हादसों का कारण
एनएचएआई व शासन नही दे रहा ध्यान, हादसों का शिकार होकर घायल व जान गवां रहे राहगीर
उचौलिया खीरी। उचौलिया थाना क्षेत्र के चेप्सली स्कूल के पास डुड़ौलिया मोड़ के पास उचौलिया से आने घर आ रहे युवक की हाइवे पर पड़ी बजरी पर बाइक फिसले से हुआ हादसा। हादसे में बाइक सवार हुए गम्भीर घायल, सूचना पाकर मौके पर पहुंची जनता दरबार की टीम, उचौलिया पुलिस व क्षेत्रीय पत्रकार। वही गम्भीर घायल युवक का हाइवे पर पर अत्यधिक खून बहता देख जनता दरबार टीम द्वारा ब्लीडिंग को रोकने व दर्द से राहत पाने के लिए हाइवे पर ही किया गया प्राथमिक उपचार। जिसके बाद स्थानिय मौजूद लोगों द्वारा पहचान करते हुए घायल युवक के परिवार को हादसे की दी गई सूचना, परिवार वाले अपने प्राइवेट वाहन द्वारा तुरन्त प्राथमिक उपचार के बाद घायल को शाहजहांपुर ले गए।
उचौलिया थाना क्षेत्र में इन दिनों शाहजहांपुर के रोज़ा से लेकर जेबीगंज तक हाइवे पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे व कई स्थानों पर सड़क उधल चुकी है जिसके चलते हाइवे से आने जाने वाले राहगीर इन गड्ढो व हाइवे पर उखड़ी सड़क पर पड़ी बजरी के कारण आये दिन हो रहे सड़क हादसे, वही जहां एक तरफ सरकार हाइवे व सड़को को लेकर गड्ढा मुक्त सड़क होने को लेकर तमाम वायदे व दावे कर रही है पर अफसोस उनके अधिकारी, कर्मचारी व टेंडर लिए कपनियां उनके इन अरमानो पर लगातार पानी फेरती नजर आ रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पत्रकार, जनता दरबार व उचौलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। वही जनता दरबार द्वारा फर्स्ट एड किट की मदद से सिर से हो रही ब्लीडिंग को प्राथमिक उपचार द्वारा रोकने का किया गया कार्य। इस दौरान जनता दरबार की टीम से डॉ. संजीत सिंह सनी, जीतू भार्गव, पत्रकार इंद्रपाल, पत्रकार राजू सिंह, बसन्त लाल, संजीव कुमार, अजय, रोहित व उचौलिया पुलिस की तरफ से एसआई गिरजेश सिंह अपनी पुलिस स्टाफ पर मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments