जनपद के पुलिस महकमे में भारी फेरबदल

लखीमपुर खीरी , 155

लखीमपुर खीरी । जनपद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया। तबादलों के क्रम में चार सीओ सहित सात प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। रमेश कुमार तिवारी को गोला से सीओ सिटी लखीमपुर, अजेंद्र यादव को पलिया से सीओ गोला, यादवेंद्र यादव को निघासन से पलिया व प्रवीण कुमार को यातायात से सीओ निघासन का चार्ज सौंपा गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया को उचौलिया से सिंगाही, निरीक्षक राजेश कुमार को शारदानगर से प्रभारी निरीक्षक मैलानी, मनबोध तिवारी को संपूर्णानगर से खमरिया,  थानाध्यक्ष निराला तिवारी को खमरिया से संपूर्णानगर, जितेंद्र बहादुर सिंह को सिंगाही से उचौलिया, बृजेश कुमार को भीरा से शारदानगर व पंकज त्रिपाठी को मैलानी से थाना भीरा का प्रभारी बनाया गया है।  चार सीओ के अलावा सात प्रभारी निरीक्षकों के तबादले हुए थे। इनके अलावा भी कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले की सूचना है। 
लोकसभा चुनाव से पहले थानों पर तैनात तीन साल से ज्यादा का समय बिता चुके आरक्षी, महिला आरक्षी समेत कई 250 से अधिक पुलिसकर्मियों का अभी भी तबादला नहीं हो सका है। बताया जाता है कि उक्त सभी आरक्षी और महिला आरक्षी जिले के विभिन्न थानों पर तीन साल से अधिक समय से तैनात है। सूत्रों के अनुसार, आरक्षियों का एक जगह पर तीन साल के लिए ही तैनाती ही दी जा सकती है। इसके बावजूद अभी तक तबादला न होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top