नाली में गिरने से बच्चे की मौत
लखीमपुर खीरी Feb 21, 2024 at 10:51 PM , 131*लखीमपुर खीरी।* बुधवार को सिंगाही थाना क्षेत्र के मोहल्ला भेडौरा वार्ड संख्या चार निवासी सुरेश गुप्ता की डेढ़ साल की पुत्री मानवी पड़ोस स्थित ब्रह्म बाबा स्थल पर अपनी बहन हीमरता गुप्ता व पीहू गुप्ता के साथ खेल रही थी। खेलते समय वह उसका पैर फिसल गया और वह चिरकुवा सड़क पर जाने वाली नाली में जा गिरी। नाली में पानी अधिक होने से वह डूब गई। दोनों बहनें भागकर घर पहुंची और मानवी के नाली में गिरने की सूचना दी। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वह उसे बाहर निकाल पाते। इससे पहले ही मानवी की मौत हो गई।






_page-0001.jpg)
























Comments