*कंपोजिट ग्रैंड व एमडीएम में घोटाला*

लखीमपुर खीरी , 143

जंगबहादुर गंज खीरी। अध्यापकों की मनमानी के चलते कंपोजिट ग्रैंड व एमडीएम में बड़े पैमाने पर घोटाला किया रहा है।
 बता दें कि पसगंवा ब्लॉक में कई ऐसे विद्यालय हैं जहां टीचर आते ही नहीं और वेतन पूरा निकल जाता है, व दर्जनों विद्यालय में एमडीएम घोटाला बड़े पैमाने पर किया जा रहा है विद्यालय में बच्चे आते नहीं, और एमडीएम रजिस्टर पर 70% चढ़कर पैसा निकाल लिया जाता है।जिसकी शिकायत कई बार अभिभावकों खण्ड शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद गौतम से की।  पत्रकारों से की गयी, पत्रकारों के द्वारा समाचार प्रकाशित कियें गये मगर खंड शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद गौतम की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गयी, जिससे अध्यापकों का मनोबल बढ़ा हुआ हैं क्योंकि जिस विद्यालय की शिकायत की जाती है उसके टीचरों से गांधी जी के सहारे छोड़ दिया जाता है और बताया जाता है कि कोई पत्रकार आयें तो न एमडीएम रजिस्टर दिखाओ न बच्चे गिनाओ, आदि किसी प्रकार की कोई जानकारी मत दो,अगर पत्रकार को जानकारी नहीं दी जाएगी तब तो पूरा का पूरा गोलमोल होता ही रहेगा। कई विद्यालयों की दैनिक स्थिति इतनी खराब है कि बच्चे शौच के लिए कहां जायें,अभनापुर उच्च प्राथमिक  विद्यालय में लैट्रिन बाथरूम के दरवाजे टूटे पड़े हैं और आयें दिन अध्यापक नदारद मिलते हैं और अजबापुर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक प्रवीण कुमार हाजिरी लगाकर चले जाते हैं‌। बुधवार को अभिभावकों की शिकायत पर संवाददाता सिकटरा प्राथमिक विद्यालय गया जहां बिधालय की दैनिक स्थिति इतनी खराब थी कि कई वर्षो से उस में रंगाई पुताई नहीं कराई गयी, और कम्पोजिट ग्रैंड का कई  वर्षो के पैसे का घोटाला किया गया हैं जबकि इस बिधालय में हर वर्ष 50 रुपये की कम्पोजिट ग्रैंड आती हैं अगर पैसे का उपयोग कहीं दिखाई नहीं पड़ रहा हैं शौचालय की दशा दैनिय हैं ब बिधालय में चूने की परतें छूट छूट कर गिर रही हैं। बिधालय में मौजूद अध्यापक धीरज सिंह व शिक्षामित्र लक्ष्मी बाला मिली धीरज सिंह से पूछा गया कि आपके विद्यालय में कितने बच्चे हैं तो बताया कि 152 बच्चे हैं पूछा  आज उपस्थित कितने हैं तो बताया कि 65 बच्चे ,जब संवाददाता ने कहा कि बच्चे देख सकते हैं तो मना कर दिया क्योंकि वहां पर मात्र 20 से 25 बच्चे ही उपस्थित थे। क्योंकि बाहर जूते चप्पलों से साफ पता चल रहा था कि बच्चे काम है मामले को  छुपाते हुए अध्यापक लड़ने पर उतारू हो गये ,एक बच्चे से दूध के बारे में पूछ लिया तो भड़क उठे, बोले आपको पूछने का राइट नहीं है इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद गौतम से फोन लगाकर लगाया तो महोदय का फोन ही नहीं उठा। इससे सब जाहिर होता है कि खंड शिक्षा अधिकारी व अध्यापक की मिला भगत से एमडीएम घोटाला व कम्पोजिट ग्रैंड घोटाला हो रहा है। साहब  समाचार प्रकाशित होने के बाद चेक करने भी नहीं जाते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top