एमएलसी ने सदन में चार विषय प्रस्तुत किये सभापति ने स्वीकृत कर अग्रिम कार्यवाई के लिए सरकार को भेजा
लखीमपुर खीरी Dec 01, 2023 at 11:55 PM , 123लखीमपुर खीरी। एमएलसी अनूप गुप्ता ने जिले से संबंधित चार सूचनाएं सरकार के संज्ञान के लिए सदन में प्रस्तुत की। विधान परिषद के सभापति ने स्वीकृत कर सरकार को अग्रिम कार्यवाई के लिए भेज दिया है। नियम 115 के तहत ओयल में मण्डूक तंत्र से सैकड़ो वर्ष पहले निर्मित मेडक मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने संबंधी परियोजना बनाने की सूचना रक्खी। नियम 111 के तहत मोहम्मदी में 1000 लोगों के बैठने की क्षमता का ऑडिटोरियम बनाने का विषय रक्खा।
यह जानकारी देते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि नियम 110 के तहत एएलसी रजनीकांत माहेश्वरी के संयुक्त हस्ताक्षर से गौमूत्र व गोबर किसानों से खरीदने व अन्तर्वेद स्थल को इको टूरिज्म में लेकर बड़ी परियोजना बनाने की सूचना रक्खी । बताते हैं कि यहीं पांडव अज्ञात वास में रहे थे।






_page-0001.jpg)
























Comments