*विकसित भारत संकल्प यात्रा : नोडल की अगुवाई में.....योजनाओं का रथ ने तय किया लाभार्थियों तक सफर*

लखीमपुर खीरी , 148

*शिविर के दौरान योजनाओं का हुआ प्रचार प्रसार*

लखीमपुर खीरी 01 दिसंबर। योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिये आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से आमजन में जागरुकता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से 15 नवम्बर से 26 जनवरी 2024 तक संचालित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत शुक्रवार को ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत बघौड़ा और शिवपुर साड़ा, ब्लॉक पसगवॉ की ग्राम पंचायत सेण्डा और सोनोरा, ब्लॉक पलिया  की ग्राम पंचायत बसन्तापुर कलां और बसन्तापुर खुर्द, मोहम्मदी की  ग्राम पंचायत मियांपुर और शाहपुर राज, ब्लॉक ईसानगर की ग्राम पंचायत मटरिया और सिरसी, ब्लॉक लखीमपुर की ग्राम पंचायत  रजागंज और बेलबूडी, ब्लाक निघासन की ग्राम पंचायत मांझा और भेडौरी, ब्लॉक धौरहरा की ग्राम पंचायत जुगनूपुर  और शाहपुर, ब्लॉक नकहा कि ग्राम पंचायत चफंदी और शीतलापुर, ब्लॉक रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत तेलियार और चंदैयापुर में शिविर का आयोजन कर बड़ी संख्या में आये हुए ग्रामवासियों को लाभान्वित किया गया।

खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना का प्रचार-प्रसार, पंजीकरण एवं आधार सीडिंग, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा समृद्धि दिवस आजीविका, आजीविका मेला, संसाधन मेला, उत्पाद प्रदर्शनी, व्यापार/उद्यम विचार प्रतियोगिता, सरकारी योजनाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यक्रम डिजीटल विपणन, वित्तीय साक्षरता, ई-कामर्स, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), जिला अग्रणी बैंक द्वारा जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम मुद्रा लोन एवं अन्य वित्तीय समावेशन योजनाओं में अभ्यर्थियों का पंजीकरण, स्टैण्डअप/स्टार्टअप तथा कृषि विभाग द्वारा कार्यशाला एवं प्रदर्शनी, सरकारी योजनाएं, नवीनतम तकनीकी, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पी.एम. प्रणाम योजना, नैनो फर्टिलाइज़र के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया गया। 

शिविर के दौरान चिकित्सा एवं स्वासथ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेला, आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण/जागरूकता, ए.एन.सी. क्लीनिक, टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग, पिकल सेल एनीमिया की जांच व उपचार, क्षय रोग स्क्रीनिंग, प्रधानमंत्री जन औषधि के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्थानीय कलाकारों व छात्र-छात्राओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया तथा माई भारत स्वयंसेवकों का पंजीकरण भी किया गया। शिविर के अन्त में मौजूद लोगों को भारत संकल्प की शपथ भी दिलायी गयी।

*आज इन गांव में दस्तक देगी विकसित भारत संकल्प यात्रा*
*आज 10 ब्लॉकों के 20 गांव में दस्तक देगी आईईसी वैन*
ब्लॉक लखीमपुर के ग्राम करनपुर और चोरहा, निघासन के ग्राम पचपेडारिछैया और मोतीपुर, ईसानगर के ग्राम खमरिया पण्डित और समैसा, धौरहरा के ग्राम मिर्जापुरा और सिधाकली, पलिया के ग्राम मरूआ पश्चिम और मलिनियां, बांकेगंज के ग्राम भुड़वारा और वजीरनगर, पसगवाँ के ग्राम गनेशापुर और चौबियापुर, रमियाबेहड़ के ग्राम अभयपुर और  कफारा, नकहा के त्रिकोलिया और पचकोरवा, मोहम्मदी के ग्राम बढ़वारी माँग और हरिहरपुर

*यात्रा में इन योजनाओं पर खास फोकस*
यात्रा के दौरान पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिड कार्ड योजना, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जीवन मिशन, गांव का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नति प्राद्योगिकी के साथ मान चित्रण(स्वामित्व), जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो उर्वक, छात्रवृत्ति योजना इत्यादि योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर खास फोकस हैं। इन योजनाओं से अब तक वंचित पात्रों को यात्रा के दौरान ही लाभान्वित भी किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top