राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मनरेगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता की
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2023 at 02:58 PM , 175लखीमपुर खीरी दिनांक 13/10/2023 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति मैं बताया कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मनरेगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा को दिनांक 12/10/2023 को समय देकर वार्ता के लिए बुलाया था। मनरेगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल दिनांक 12/10/2023 को दिन के 12 बजे प्रतिनिधि मंडल के साथ श्री शर्मा राजभवन लखनऊ पहुंच कर आनंदी बेन पटेल राज्यपाल से मिलकर विभिन्न समामस्यों पर विस्तृत चर्चा की उस समय प्रतिनिधि मंडल में संतोष शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष मनरेगा , पं० वेद प्रकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ग्राम पंचायत सदस्य प्रकोष्ठ , मिश्रा शर्मा राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी मौजूद रहे। राज्यपाल से वार्ता करते हुए मनरेगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शर्मा ने जोर देकर कहा की भारत को आजाद हुए आज लगभग 76 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन 40 करोड़ मजदूर मिस्रियों, भारत के 16 करोड़ वैज्ञानिक विश्वकर्मा, भारत के 35 लाख ग्राम पंचायत सदस्यों एवं पिछड़ें अति पिछड़े दलित अति दलित ऐसी पचास जातियों के लोग जो भारत में अलग-अलग पड़े हैं जैसे विश्वकर्मा बढ़ई, लोहार, ठठेरा, सुनार, शिल्पी, नई,बारी, कुम्हार, पटवा, गिरी, पाल, गडरिया, तेली, तंबोली मल्हा, गुड़िया, कहार, किसान, लोध, मोमन अंसार, काक्षी, मुराऊ, थबाई, धोबी मेहतर, नट, कलंदर जोगी, हलवाई, अरखक, दर्जी, बहना, चिड़िमर, बसफोर, आदि ऐसी पचास जातियों, भारत के 14 करोड़ किसानों , खुदरा व्यापारियों, पत्रकार बंधुओं , अधिवक्ताओं, की दीन दशा पर गहन वार्ता की गई। 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को सौंपा गया , जिला लखीमपुर खीरी व ब्लॉक लखीमपुर के कई अधिकारी प्रजातंत्र खत्म करके राजतंत्र स्थापित कर रहे हैं गुढ़तावादी विचार को खत्म करने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को एक पत्र दिया व 17 सूत्री मांगों के मध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मनरेगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि गन्ना किसान जो गन्ना बजाज मिल को देते हैं गन्ना का भुगतान वर्षों तक नहीं होता है गन्ना की ट्राली/ बैलगाड़ी बिकने पर आधा भुगतान तुरंत नगद दिया जाए जिससे किसान गन्ने की छुलाई , ढूलाई दे सके और आधा भुगतान एक सप्ताह के अंदर बैंक में भेजा जाए। उत्तर प्रदेश के लगभग 8 करोड़ मनरेगा मजदूर मिस्त्रियों की सभी विभागों में पोस्टिंग की जाए ठेकेदारी प्रथा जड़ से खत्म किया जाए मनरेगा मजदूरों की मजदूरी ₹230 से बढ़कर ₹700 रुपए प्रतिदिन की जाए एवं राजगीर पुताई रंगाई मिस्रियों की मजदूरी 800 रुपए, बढई लोहार,सुनार, ठठेरा, शिल्पीयों मिस्रियों की मजदूरी ₹1000 प्रतिदिन की जाए। विश्वकर्मा समाज के बढ़ई लोहार सुनार ठठेरा शिल्पी के जाति प्रमाण पत्र में विश्वकर्मा या विश्वकर्मा ब्राह्मण जाति दर्ज की जाए। उत्तर प्रदेश में पिछड़ अति पिछड़े दलित, अति दलितों की 85% जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिया जाए। उत्तर प्रदेश के लगभग 735200 ग्राम पंचायत सदस्यों को ग्राम पंचायत की बैठक में नहीं बुलाया जा रहा है हर माह में ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाकर वीडियोग्राफी की जाए जिससे ग्राम पंचायत सदस्यों को आय व्यय का ब्यौरा मिल सके। ग्राम पंचायत सदस्यों को सांसद विधायकों के तरीके से निधि बनाई जाए जिससे ग्राम पंचायत सदस्य अपने वार्ड का विकास कर सकें। ग्राम पंचायत सदस्यों को सांसद विधायकों के तरीके से हर माह वेतन भत्ता दिया जाए। जिस ग्राम पंचायत का ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी बिना ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाकर जो काम करते हैं उस पैसे की रिकवरी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारियों से की जाए। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा की उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में मरघट, खलियान, चारागाह, देवी स्थान, मेला स्थल, खेलकूद मैदान, सभी चकरोड, गलियारे , सभी ग्राम पंचायत सदस्यों की देखरेख में तहसीलदार, पुलिस इंस्पेक्टर उपरोक्त स्थलों को नपवाकर छुड़वाए। सभी ग्राम पंचायत एवं मजरों में कुआ,नालियां, छड़ियां, कोलीया जो पहले से थी उसे जगह पर लोगों ने कब्जा कर रखा है उसे छुड़वाया जाए जिससे गांव के लोग खुशहाल हो सके। उत्तर प्रदेश के सभी तहसील ब्लाक व ग्रामीण पत्रकार बंधुओ को पांच हजार रूपए प्रतिमाह भत्ता व साधारण मृत्यु पर 10 लख रुपए का बीमा किया जाए। युवक अधिवक्ताओं को कम से कम पांच हजार रूपए प्रतिमाह 10 साल तक भत्ता दिया जाए ,साधारण व दुर्घटना मृत्यु पर 10 लख रुपए का बीमा किया जाए। भूमिहीन तीन एकड़ से कम जोतकर , मनरेगा मजदूर बढ़ई लोहार सुनार ठठेरा शिल्पकार मिस्त्रियों, राजगीर एवं पुताई रंगाई मिस्त्रियों को अभियान चलाकर सभी को अंत्योदय कार्ड दिया जाए 40 किलो गल्ला, 5 किलो चीनी, 5 किलो दाल एक सिलेंडर 2 लीटर मिट्टी का तेल एक आयुष्मान कार्ड मुफ्त दिया जाए । श्री शर्मा ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से कहा की अगर कोई व्यक्ति किसी भी स्थान (अन्य जिला/अन्य प्रदेश) में मृत्यु होती है तो उसका मृत्यु प्रमाण पत्र उसके निवास से जारी किया जाए जिससे गरीब मजदूरों को न्याय मिल सके। जिससे व्यर्थ की दौड़ भाग खत्म हो संके। उत्तर प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों में प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों का कोर्स बदल दिया जाता है विद्यार्थियों का कोर्स कम से कम 5 वर्ष ना बदल जाए एवं एनसीईआरटी कोर्स सभी निजी विद्यालयों में अनिवार्य किया जाए, उत्तर प्रदेश के सभी विभागों में अधिकारी व कर्मचारियों को 3 वर्ष के स्थानांतरण की बाध्यता समाप्त की जाए जिससे भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिकायत होने पर तुरंत स्थानांतरण किया जाए। श्री शर्मा ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आग्रह करते हुए कहा कि भारत में एकमात्र मनरेगा मजदूर मिस्त्रियों का मेला स्थान ग्राम सकेथू प्राथमिक विद्यालय के पूर्व तरफ थाना हैदराबाद तहसील व ब्लाक लखीमपुर जिला खीरी उत्तर प्रदेश में लगता है मेला स्थल को पक्का बनाया जाए जिससे भारत के 40 करोड़ मजदूर मिस्त्रियों , 16 करोड़ विश्वकर्माओ, भारत के 35 लाख ग्राम पंचायत सदस्यों, किसानों व्यापारियों का सदन के रूप में बन सके, क्योंकि हर वर्ष दिनांक 27 व 28 जनवरी को मजदूर मिस्त्रियों के उत्थान के लिए शासन व प्रशासन को सुझाव भेजे जाते हैं। व मंडल लखनऊ के अपर मंडल आयुक्त घनश्याम सिंह व भाजपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी जी से मुलाकात की।






_page-0001.jpg)
























Comments