पत्रकार के घर पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

लखीमपुर खीरी , 143

लखीमपुर।

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्रांतर्गत पुलिस सहायता केंद्र पड़रिया तुला क्षेत्र के गांव राधनपुरवा के ग्राम प्रधान पति पप्पू राजपूत ने अपने साथियों के साथ बबलू पत्रकार पुत्र रामगोपाल के घर पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्रकार ने बताया कि अचानक गांव के प्रधानपति व अन्य साथियों ने उसके घर पर लाठी, डंडे,ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों से उसके घर पर हमला कर दिया। देखते ही देखते अफरातफरी का माहौल हो गया। पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक को मोबाइल के जरिए इस मामले से अवगत कराया। पत्रकार ने अपनी तथा परिजनों की जान बचाने के लिए पुलिस सहायता केंद्र से भी मदद मांगी। पुलिस प्रधानपति पप्पू और पत्रकार को लेकर पुलिस सहायता केंद्र पर आ गई। लेकिन अभी भी पीड़ित पत्रकार के परिजन घर में बंद‌ हैं और दबंगों ने उनके मकान को घेर रखा है। जिससे पीड़ित परिवार के बीच भय का माहौल है। अन्य पत्रकारों ने क्षेत्र के पत्रकार बबलू पर हमले की कड़ी निंदा की है। पत्रकारों ने कहा कि किसी के भी दबाव में अगर हमलवारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पत्रकार शांत नहीं बैठेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top