ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन कम देने का लगाया आरोप

लखीमपुर खीरी , 222

मितौली खीरी । विकासखंड मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत संडिलवा के ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन ना देने व कम देने का आरोप लगाया ग्रामीणों ने बताया कि आवश्यक वस्तु विक्रेता कुसुमा देवी पत्नी केशव राम निवासी समसरसेपुर द्वारा कार्ड धारकों को आवश्यक वस्तुएं पूरी नहीं दी जाती हैं कार्ड धारकों को ईपास मशीन पर अंगूठे के निशान तो पहले ही लगवा दिए जाते हैं। और फिर मनमाने तरीके से हांथ से पर्ची बनाकर राशन दिया जाता हैं ईपास से निकली हुई पर्ची लाभार्थियों को नहीं दी जाती हैं। लाभार्थियों का कथन है कि जिसका 10 किलो राशन  बनता है उसको 9 किलो और जिसका 12 किलो बनता है उसको 10 किलो और कांटे से भी कम तौल कर दिया जाता है। 2 किलो कांटा भी कम पर बांध रखा गया है इसका विरोध शेलेन्द्र प्रताप सिंह  शालू निवासी संडीलवा ने जनहित में कोटेदार द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध में बात उठाई गई तब कोटेदार ने भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा जहां भी जाना हो चले जाओ मेरा कुछ नहीं बना पाओगे कार्ड धारको ने पीतांबर लाल वर्मा कोटेदार के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
---------

Related Articles

Comments

Back to Top