आकाशीय बिजली गिरने से मौसेरे भाई-बहन की मौत
लखीमपुर खीरी May 24, 2022 at 09:10 PM , 141मोहम्मदी खीरी। तहसील मोहम्मदी के पसगवां इलाके में बीते सोमवार दोपहर बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से मौसेरे भाई बहन की मौत हो गई। घटना की सूचना पर तहसीलदार मोहम्मदी व अन्य प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा। उन्होंने मृतक के परिजनों को मदद का आश्वासन दिया।
पसगवां थाना क्षेत्र के गांव सिसौरा शहामत निवासी इश्तियाक की बेटी रकीबा (11) अपने मौसा सुहेल के घर पसगवां थाना क्षेत्र के ही गांव चंदला गई थी। सुहेल की घर के पास ही एक आम की छोटा बाग है। सोमवार को बारिश के बीच रकीबा अपने मौसेरे भाई तारिक (14) के साथ बाग में आम बीनने चली गई। रकीबा और तारिक एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें यह दोनों झुलस गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। बाग में गांव के कुछ और लोग भी मौजूद थे। उनकी सूचना पर तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, बीडीओ प्रदीप चौधरी और इंस्पेक्टर क्राइम पसगवां रंधा सिंह पहुंचे। बच्चों के शव का पंचनामा किया गया। तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments