एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पॉलिटेक्निक में किया भव्य कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी , 338

लखीमपुर-खीरी। एड्स दिवस के अवसर पर जन जागरूकता फैलाने के लिए बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक लखीमपुर में भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं एड्स के सिंबल लगे गुब्बारों को हवा में छोड़ कर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जो धीरे-धीरे समूचे विश्व को अपनी गिरफ्त में ले रही है, इसकी जानकारी ही बचाव है। उन्होंने बताया कि एचआईवी एड्स का मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध, एचआईवी संक्रमित व्यक्ति का रक्त चढ़ाना, बिना उबली या इस्तेमाल की गई सुई का प्रयोग व एचआईवी संक्रमित मां से उसके बच्चे को हो सकता है। विश्व एड्स दिवस की शुरुआत 1 दिसंबर 1988 को हुई थी। जिसका मकसद एचआईवी एड्स से ग्रसित लोगों की मदद करना है। एड्स होने और साथ खाने से नहीं फैलता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में एड्स रोकने के लिए जागरूकता फैलाना और एड्स से जुड़े भ्रम को दूर करते हुए लोगों को शिक्षित करना है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को टीबी से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है इसी कारण टीबी के लक्षण देखने पर तत्काल जिसकी जांच कराएं। जिस की सुविधा लिए जिले में टीबी अस्पताल सहित डॉट्स केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर संगोष्ठी एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को जिला क्षय रोग अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन के दौरान गुब्बारे उड़ाकर एड्स दिवस के कार्यक्रम की समाप्त की गई। इस कार्यक्रम में मानव सेवा संस्थान से डॉ. सफीक अहमद, कमलजीत सिंह, टीबी अस्पताल से रंजीत, शिखर बाजपाई, जिला चिकित्सालय से शिवेंद्र श्रीवास्तव, गजेंद्र पाल, अमन मेहरोत्रा एवं सीएमएसडी से परमानंद  एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top