कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद

लखीमपुर खीरी , 126

लखीमपुर-खीरी।  थाना धौरहरा पुलिस द्वारा, 02 नफर वारंटी अभियुक्त व कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद करते हुए 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 09 नफर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 151 दं0प्र0सं0 के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक खीरी, संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछितध्वारण्टीध्संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहा अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 01.12.2021 को थाना धौरहरा पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटी अभियुक्त राधेश्याम व कमाल अहमद एवं 80 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 03 नफर अभियुक्त रामकुंवर, छेदीलाल व दिनेश को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त थाना धौरहरा पुलिस द्वारा 09 नफर अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए धारा 151 दं0प्र0सं0 की कार्यवाही भी की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top