पुलिस अधीक्षक ने किया थानों का आकस्मिक निरीक्षण
लखीमपुर खीरी Dec 01, 2021 at 08:12 PM , 242लखीमपुर-खीरी। आज दिनांक 01.12.2021 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, संजीव सुमन द्वारा थाना मैगलगंज, थाना मितौली व थाना नीमगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्सध्अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। मालखाने में माल मुकदमाती के व्यवस्थित रख-रखाव तथा नियमानुसार माल का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गई व महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए एवं प्रत्येक जनशिकायत का फीडबैक स्वयं प्रभारी निरीक्षक को करने के लिए निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि पुलिस कर्मियों के द्वारा किसी भी व्यक्ति को थाने पर बैठाया जाता है तो उसका उल्लेख जीडी में अवश्य किया जाए तथा उसकी सूचना प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्ष को तथा पुलिस कन्ट्रोल रुम को अवश्य दी जाये एवं अपराधियों पर सतत निगरानी हेतु एचएस, टाप-10, एक्टिव लिस्ट व विगत 03 वर्षों में जेल से छूटे अपराधियों आदि का चैकी ध्हल्कावार लिस्ट बनाकर निगरानी रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। सीसीटीवी कैमरों के संचालन तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया गया व शस्त्रों के नियमित रूप से साफ-सफाई हेतु निर्देश दिए गए। समस्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने हेतु भी निर्देशित किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments