बच्चों ने रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक

लखीमपुर खीरी , 133

लखीमपुर खीरी।विकास खंड रमियाबेहड़ की  गुलरिया ताल के अमेठी ग्राम पंचायत में मतदाता पुनरीक्षण  अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के सभी बच्चों व शिक्षकों ने मतदाताओं को रैली के माध्यम से जागरूक किया। रैली में मतदान जागरूकता संबंधी स्लोगन की तख्तियां पकड़े बच्चों में उत्साह दिखाई दिया और मतदाताओं  को जागरूक करने के लिए नारे लगाते हुए संपूर्ण ग्राम पंचायत में भ्रमण किया । इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रमियाबेहड़ उपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को राष्ट्र के विकास में अपने मतदान का उपयोग करना चाहिए ।लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है । खंड विकास अधिकारी रमियाबेहड़ कमल कांत सिंह ने कहा लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का मत उपयोगी होता है ।18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को मतदान में प्रतिभाग करना चाहिए।  इस दौरान रैली में खंड विकास अधिकारी  कमल कांत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह, सचिव वीरेश शर्मा, जोशी, ए आर पी संतोष वर्मा, प्रधानाध्यापक सुमित वर्मा ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवनाथ  मौर्य तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top