नगर में डेंगू से आज एक और मौत जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
लखीमपुर खीरी Nov 30, 2021 at 10:57 PM , 410मोहम्मदी-खीरी। नगर सहित क्षेत्र के अधिकतर गांवो में तेज बुखार से तप रहे है। परन्तु प्रशासन द्वारा न तो अभी तक क्षेत्र में फागिंग ही करायी गई और न ही संज्ञान लिया जा रहा है। नगर में डेंगू बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। ग्रामो से नगर तक सैकड़ो लोग डेगू की चपेट में समा चुके है। न तो तहसील प्रशासन ही इस विषय पर गम्भीर दिखाई दे रहा है और पालिका प्रशासन। नगर में भीषण गन्दगी की चपेट में समाया हुआ है। आज भी डेंगू से एक और मौत शुक्ला पुर वार्ड नंबर 16 में डॉक्टर बीआर शर्मा पूर्व चिकित्सा अधिकारी की पत्नी का हुआ निधन प्रशासन द्वारा न तो अभी तक नगर में मच्छरो के प्रकोप से बचने के लिये न तो फागिंग करायी और न ही अन्य कोई उपाय। आमजन में डेगू एवं बुखार को लेकर लोग काफी भयभीत है।गरीब जनता इस बुखार से भयभीत सी है कि कही परिवार के किसी सदस्य को बुखार या डेगू हो गया तो कैसे इलाज कराएगा और कैसे घर का खाना चलाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments