यातायात माह के चलते निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
लखीमपुर खीरी Nov 29, 2021 at 10:37 PM , 141गोला खीरी।कोतवाली गोला की चैकी क्षेत्र अलीगंज में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात माह के अवसर पर जनता इंटर कॉलेज मे यातायात निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप 1 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य यातायात माह का आयोजन किया जाता है, जिसमें छात्र छात्राओं को यातायात के बारे में कॉलज परिसर में पहुंचकर उनको सड़को पर चलने के नियम आदि बताए जाते हैं,जिसके चलते अलीगंज स्थित जनता इन्टर कालेज विद्यालय में लगभग 55 बच्चों को ड्राइंग प्रतियोगिता व यातायात निर्देशों के संबंध में छात्र-छात्राओं के मध्य निबंध प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं 55 को सांत्वना पुरस्कार देते हुए प्रथम पर रही नेहा, द्वितीय पुरस्कार शिवानी, और तृतीय कृतिका आई, जिनको पुरस्कार स्वरूप 1-1 स्कूल बैग उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर गोला क्राइम स्पेक्टर असलम अली, चैकी इंचार्ज अलीगंज दिनेश यादव, हल्का प्रभारी शैलेंद्र सिंह, सहित तमाम कॉलेज का प्रबंधक तंत्र व अध्यापक गण मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments