टेट परीक्षा आगामी पन्द्रह दिनों में कराए जाने की मांग
लखीमपुर खीरी Nov 29, 2021 at 10:36 PM , 255निघासन-खीरी। सोमवार को सपाइयों ने टेट परीक्षा आगामी पन्द्रह दिनों में कराए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी श्रृद्धा सिंह को सौंपा। तहसील सभागार में पहुंचे युवजन सभा, छात्रसभा, यूथ बिग्रेड व लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आगामी पन्द्रह दिनों में टेट की परीक्षा कराये जाने, अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता दिये जाने तथा परीक्षा के दौरान आवागमन में हुई आर्थिक क्षति की भरपाई के लिये परीक्षार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये दिये जाने की मांग की है। इस दौरान असलम अंसारी, सतेन्द्र यादव, राजेन्द्र कुमार, संदीप यादव, शाहनवाज खान, शरीफ, असलम खां, गुड्डू उस्मानी, सुशील कुमार, शानदार खां, शुभम वर्मा, विनोद कुमार, कैलाश कुमार, मोबीन, हेमकुमार यादव, ज्ञानेन्द्र कुमार, धर्मेद्र कुमार, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी - 28.11.21 को सरकार द्वारा आयोजित ज्म्ज् की परीक्षा वर्तमान समय की नाकामी और लापरवाही के कारण रद्द कर दी गई है, जिससे अनगिनत युवाओं युवतियों के अपूरणीय क्षति के साथ-साथ उनके सुनहरे भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। समाजवादी छात्र सभा, लोहिया वाहिनी, युवजन सभा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड संगठनों ने जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन से राज्यपाल महोदया से निम्नलिखित मांगे रखी। छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रवीन यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष रियाजल्ला खान, युवजन सभा के जिला महासचिव सैयद अरशद हुसैन के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के माध्यम से सरकार 15 दिनों के अंदर पुनः ज्म्ज् परीक्षा आयोजित कराए जाने, आगामी आयोजित ज्म्ज् परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थल पहुंचाने हेतु यात्रा भत्ता रेलगाड़ी और बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था उपलब्ध कराने व दिनांक 28 को आयोजित ज्म्ज् परीक्षा हेतु आवागमन में हुई आर्थिक क्षति के प्रतिपूर्ति के लिए समस्त परीक्षार्थियों को कम से कम ₹5000 ₹5000 हजार आर्थिक सहायता दी जाए। इस मौके पर सचिव छात्र सभा रंजीत वर्मा, लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव मोनू अहमद, छात्र सभा महासचिव संजय वर्मा, पंकज यादव, रवि शंकर कोरी, हर्षित सिंह, अवनीश यादव, अभय सिंह आशु, रमन मनार, मनमोहन वर्मा, उमेश कुमार, इमरान रजा, अनीश चैधरी, राहिल अंसारी, यासर खान, रवि कांत वर्मा, आकाश यादव, शहीद अंसारी, डॉ रजी अकील अंसारी, सरोज गुप्ता, तारिक अहमद, ललित कटिहार, अवधेश यादव, शावन अहमद, धर्मेंद्र यादव, अभिषेक चैरसिया, रोहित राज, अमरेंद्र सिंह, रामकिशोर राज, दानिश अली, पृथ्वीपाल राज, अमन सोनी, कपिल रस्तोगी, अभिषेक सम्मी, नसीम गाजी, आरिफ, मुस्तकीम खान, रोहित राज समेत सैकड़ों युवा मौजूद रहें!।






_page-0001.jpg)
























Comments