सेवानिवृत्ति एसआई को दी भावभीनी विदाई
लखीमपुर खीरी Aug 01, 2021 at 08:11 PM , 230भीरा-खीरी। अपनी कुशल कार्यशैली को लेकर पहचान बनाने वाले एसआई विनोद सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में अपनी सेवा कार्यकाल को पूरा किया उनकी सेवानिवृत्ति को लेकर थाना भीरा में बड़े ही धूमधाम से सोशल डिस्टेंसिग को ध्यान में रखते हुए विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी अजय राय ने विनोद सिंह यादव को पुष्प की माला पहना कर व सप्रेम भेंट देकर उज्वल भविष्य की कामना की। तथा समस्त स्टाफ और तमाम गणमान्य लोगों ने उपहार भेंट कर दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की विनोद सिंह यादव ने जिस प्रकार उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में अपनी न्याय प्रिय सेवा दी व फरियादियों के दिलों में राज करने की जो भूमिका निभाई वह अतुलनीय है। इस मौके पर उन्होंने थाना भीरा में पहुंचे क्षेत्र व कस्बे के संभ्रांत नागरिकों तथा अपने स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनो की समीक्षा हुई
लखीमपुर-खीरी। दिनाँक1अगस्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अभिषेक पटेल के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन जिला कांग्रेस कमेटी लखीमपुर खीरी कार्यालय पर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। जिलाध्यक्ष श्री प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनो की समीक्षा की गयी।सभी संगठनो को चुस्त दुरुस्त कर और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने के सम्बंध में दिशा निर्देश दिये। वरिष्ठ कांग्रेस जनों प्रबुद्धजीवी के साथ बात कर अनुभव को साँझा किया आगामी विधानसभा चुनाव के लिये भावी रणनीति पर चर्चा कर वरिष्ठ कांग्रेसजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष सिद्दार्थ त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहजेंद्र दिक्सित, मंजू मिश्रा, इंद्र मिश्रा, गौरव मिश्रा,मोहन चन्द उप्रेती, संजय गोस्वामी, रवि गोस्वामी आदि लोग सम्मिलित हुए।
नगर पंचायत बरवर में दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान
बरवर खीरी। कोविड 19 के चलते उत्तर प्रदेश शासन की गाइडलाइन के अनुसार आज रविवार को बरवर नगर की पुरानी बाजार व मोहल्ला जलील नगर में सुचारू रूप से बंदी के दौरान सफाई अभियान चालू हुआ आपको बताते चले जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत चेयरपर्सन की अध्यक्षता में व अधिशासी अधिकारी सपना भारद्वाज के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशानुसार वीक एट लाकडाउन यानि शनिवार व रविवार को बंदी के दो दिनों तक साफ सफाई का कार्य जारी इसी के साथ ही सफाई कर्मचारियों द्वारा बरवर नगर की पुरानी बाजार और नालियों की सफाई की गई बहीं जलील नगर में भी सड़कों पर साफ सफाई कर नालियों की सफाई की गई जिसमें बहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी सफाई कर्मचारियों से कहा जिन जिन वार्डों में हमारे सफाई नायकों को जिन वार्डों की जिम्मेदारी दी गई वो लोग अपने अपने वार्डों का साफ सफाई का बेहतर तरीके से ध्यान रखें इस मौके पर नगर पंचायत सफाई कर्मचारी नवल किशोर अमर सिंह व समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे
भाजपा नेताओं ने किया भ्रमण
मितौली-खीरी। विकासखंड के जिला पंचायत द्वितीय क्षेत्र के ग्राम मगही रेवना इमलिया रमुआपुर मुसादेई अचरोला गाजीपुर अम्बिकापुर उदयपुर टेमरा आदि ग्रामों का भ्रमण जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री बृजेश सिंह के साथ किया इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने डॉक्टर नरेंद्र सिंह एवं बृजेश सिंह का भव्य स्वागत किया डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के विकास के क्रम में कई संपर्क मार्गो के निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया इस अवसर पर क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा डॉक्टर नरेंद्र सिंह एवं बृजेश सिंह का भव्य स्वागत किया गया
द इंडियन एकेडमी की छात्राओं ने किया बोर्ड में जिला टॉप
लखीमपुर-खीरी। पलिया कलाँ आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम सत्र 2021 में पलिया नगर के जाने माने द इंडियन एकेडमी स्कूल की अमनदीप कौर खिंदा ने 98.4 प्रतिशत व हरलीन कौर ने भी 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बोर्ड की परीक्षाओं में जिला लखीमपुर खीरी में टॉप किया है स जिले में सर्वाधिक अंक लाने पर विद्यालय परिवार ने दोनों टॉपर छात्राओं की फीस में 100ः की स्कॉलरशिप प्रदान करने की घोषणा की है।






_page-0001.jpg)
























Comments