मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में करें आवेदन, उठाएं लाभ
लखीमपुर खीरी Jun 03, 2021 at 09:34 PM , 215लखीमपुर खीरी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्डध्जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, लखीमपुर-खीरी को वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु 04 लाभार्थियों का भौतिक लक्ष्य आवंटित किया गया। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, लखनऊ मण्डल लखनऊ की अध्यक्षता में तथा डीएमध् सीडीओ द्वारा नामित सदस्य द्वारा गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी लाभार्थियों का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि जिला ग्रामोद्योग अधिकारी लखीमपुर-खीरी के कार्यालय के माध्यम से अपना रोजगार स्थापित करने हेतु विभिन्न उद्योगों यथा-खिलौना निर्माण, घरेलू उपयोग के उत्पाद (प्रेसर कुकर, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप, प्लेट्स, डोंगे इत्यादि) भवन निर्माण सामग्री (फ्लोर टाइल्स, रूफ टाइल्स, लैट्रिन पैन, पाइप, वाॅषवेसिन इत्यादि) सजावटी सामान (गुलदस्ता, गार्डन पाट्स, लैम्पस इत्यादि) उद्योग स्थापित करने के उद्देष्य से प्रषिक्षित अभ्यर्थियों को रू0-10.00 लाख तक के प्रोजेक्ट पर बैंक से ऋण स्वीकृत कराये जायेगें। प्रोजेक्ट लागत का 05 प्रतिशत उद्यमी का अंशदान तथा 95 प्रतिशत बैंक ऋण अनुमन्य होगा, जो नियमानुसार 05 वर्ष के लिए देय होगा। बैंक द्वारा वितरित टर्मलोन पर 25 प्रतिशत मार्जिनमनी उपादान के रूप में शासन द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से आफलाइन 10 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित हैे।






_page-0001.jpg)
























Comments