माटीकला उपकरण संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम में करें आवेदन, प्राप्त करें माटीकला टूल किट्स

लखीमपुर खीरी , 107

लखीमपुर खीरी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित 03 दिवसीय ”माटीकला उपकरण संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम“ माटीकला टूल किट्स वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु उप्र माटीकला बोर्ड द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी/परम्परागत कारीगर जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष के मध्य हो एवं उप्र के मूल निवासी हो वह 15 जून तक आवेदन पत्र करे। जिन अभ्यर्थियों को तहसील से पट्टा आवंटित है उनको प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इच्छुक अभ्यर्थी/परम्परागत कारीगर किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला पंचायत परिसर, लखीमपुर-खीरी से सम्पर्क कर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकता है। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, षैक्षिक योग्यता, ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत निवास प्रमाण पत्र सहित प्रपत्र संलग्न कर दिनांक 15 जून को सायं 5.00 बजे तक कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top