दवाइयों के किटों का वितरण किया कांग्रेस पार्टी ने

लखीमपुर खीरी , 110

लखीमपुर खीरी। 3 जून को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के आवाहन पर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधायक अजय कुमार लल्लू भैया के दिशा निर्देशन से जनपद के प्रभारी सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभिषेक सिंह पटेल जी की देखरेख में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की अगुवाई में संपूर्ण जिले में दर्जनों जगहों पर श्रीमती प्रियंका गांधी जी के द्वारा भेजेंगे बधाई संदेश पत्र एवं कोविड-19 की दवाइयों के किटों को वितरण किया गया इसी कड़ी में स्वयं सबसे पहले ब्लाक बिजुआ के ग्राम मुड़ा सवारान पहुंच कर ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल राज जी के साथ मूड़ा खुर्द पहुंचकर प्रधान प्रतिनिधि प्रताप सिंह, रहीम नगर करंट के प्रधान प्रतिनिधि पंकज कुमार, सदस्य क्षेत्र पंचायत श्रीमती गोल्डी देवी रुद्रपुर गोगावा, सदस्य क्षेत्र पंचायत श्री राम राठौर गोगवां, सदस्य क्षेत्र पंचायत श्रीमती मालती देवी रहीम नगर भदेड़, सदस्य क्षेत्र पंचायत श्रीमती मीरा देवी  मूड़ा खुर्द, प्रधान श्री कृष्ण गोगांवा, आदि जगहों पर सभी जनप्रतिनिधियों को कोरोना किट के साथ-साथ सभी को बधाई संदेश भेंट किए गए उसके बाद ब्लॉक बांकेगंज न्याय पंचायत अलीगंज के प्रभारी वरिष्ठ नेता डॉक्टर जब्बार के आवास पर पहुंचकर उनको एक दर्जन किटें यह कह कर दी गई आप हर जरूरतमंद  गरीब को करोना किटें अपने सुविधा और सुझाव के आधार पर भेंट करेंगे साथ ही फॉर्मेट पर नाम नंबर भी दर्ज करेंगे आज के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित संगठन प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष बिजुआ रामपाल राज, डॉक्टर जब्बार अली न्याय पंचायत प्रभारी अलीगंज, वरिष्ठ नेता रमा शंकर प्रजापति, संजय पटेल, अवधेश कुमार, चंद्र प्रकाश अवस्थी आदि जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top