एसोसिएशन आफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स आफ इंडिया इकाई की बैठक हुई स्ूचना कार्यालय द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्रों की उपेक्षा निंदनीय

लखीमपुर खीरी , 179

लखीमपुर-खीरी। एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ इंडिया की बैठक मंगलवार को मेरी जुबान कार्यालय पर संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने की। बैठक के दौरान एसोसिएशन के महामंत्री मनोज दीक्षित द्वारा बल देते हुए कहा गया कि संगठन में सम्मिलित सदस्य आपसी समन्वय बनाकर चलें तथा आपसी वैमनस्य का पूर्ण बयानों कृतियों से बचें। यदि कोई विषय आता है तो आपस में संवाद स्थापित कर समाधान निकालें जिससे पत्रकारों व संगठन की छवि पर आंच ना आए। उपस्थित सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया कि यदि सदस्यों का कोई आपसी समन्वय नहीं बन पाता तो संगठन स्तर पर प्रयास करें समन्वय स्थापित किया जाए। बैठक के दौरान कई सदस्यों ने कहां की समाचार लिखने में पत्रकारों द्वारा संयमित शब्दों का प्रयोग किया जाना चाहिए पत्रकार समाज पर ओछी टिप्पणी से बचना चाहिए साथ ही सूचना विभाग द्वारा समाचार प्रेषण संकलन में स्थानीय साप्ताहिक समाचार पत्रों की उपेक्षा निंदनीय है। बैठक में पत्रकार संजय गुप्ता, जय किशोर वर्मा, रमाशंकर मिश्रा, अंबरीश शरण गुप्ता, प्रेम प्रकाश दीक्षित आदि लोग सम्मिलित हुए।

जरूरतमद की मदद की हिमांशु ने
लखीमपुर-खीरी। बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी के नेता चैधरी हिमांशु पटेल किसी आवश्यक कार्य से लोहिया भवन पहुंचे वहां देखा कि गोला क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी श्री भीमसेन अपने पौत्र आकाश के साथ एक किनारे परेशान बैठे हुए थे भैया को देखते ही वो उनके पास आये उनको बताया कि उनका पौत्र पैरों से विकलांग है चल नही पाता है गरीबी के कारण हम अपने पौत्र को वॉकर दिलाने में असमर्थ हैं ये सुनते ही हिमांशु भैया भावुक हो गए तुरन्त ही उस बच्चे को एक वाकर खरीद कर दिया वाकर मिलते ही उस बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ गयी और उसके बाबा ने हिमांशु भैया को ढेर सारा आशीर्वाद दिया। हिमांशु के पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्ण गोपाल पटेल भी हमेशा जरूरतमदों की मदद करने मे सबसे अव्वल रहा करते थे।

Related Articles

Comments

Back to Top