गड्ढों में तब्दील सड़क, लोगों को निकलने में परेशानी
लखीमपुर खीरी Jun 01, 2021 at 08:55 PM , 108लखीमपुर-खीरी। गोला तहसील क्षेत्र की चैकी सिकंदराबाद के अंतर्गत मोहम्मदी सिकंदराबाद बया लखीमपुर को जाने वाली सड़क बड़े-बड़े गड्ढे तालाब नुमा बन गए हैं। जिस पर राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मोहम्मदी से लखीमपुर जाने वाला मार्ग जर्जर हो चुका है वही हजारों की मात्रा में इस पर डेली वाहन गुजरते हैं। सड़के गड्ढा नुमा तालाब में दिखाई देती है। जिस पर कई बार गिरकर लोग चोटिल हो चुके हैं। और कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। लेकिन प्रशासन अनजान बना हुआ है। वही ग्रामीणों ने बताया कि अतिशीघ्र इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वह लोग धरने पर बैठने को विवश होंगे अतः अधिकारियों से निवेदन है कि अतिशीघ्र सड़क निर्माण कराने का फरमान जारी करें।






_page-0001.jpg)
























Comments