तंबाकू के सेवन से बढ़ता है कोरोना संक्रमण- डॉ. अश्वनी कुमार एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी , 111

लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने की। उपस्थित तमाम कर्मचारियों ने तंबाकू सेवन न करने की शपथ ली। इस दौरान एसीएमओ डॉ. एसके चक व डॉ. बीसी पंत ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर बोलते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन बेहद घातक है इससे कैंसर सहित तमाम बीमारियां होती हैं। वर्तमान समय में तंबाकू सेवन से कोरोना संक्रमण फैलता है। एसीएमओ डॉ. एसके चक ने अपने संबोधन में कहा कि पान-मसाला, गुटखा इत्यादि खाकर सार्वजनिक स्थानों पर थूकना एवं धूम्रपान करना पूर्णतया प्रतिबंधित है। ऐसा करने वालों पर कोटपा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम में अपने संबोधन में एसीएमओ  डॉ. बीसी पंत कहां कि शासन द्वारा तंबाकू छोड़ने में सहायता के लिए एक हेल्प लाइन नंबर 1800112356 जारी किया है। तंबाकू छोड़ने में होने वाली परेशानियों के बारे में इस नंबर पर सलाह ली जा सकती है। इस दौरान मुख्य रूप से एनसीडी कार्यक्रम से डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. पूनम सिंह, विजय वर्मा, अतुल पांडे, देवनंदन श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, नीरज कुमार, विकास कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिवक्ता ने लगवाई वैक्सीन
मोहम्मदी खीरी। बार एसोसिएशन के श्री राम सभागार में कोरोना वैक्सीन व्यवस्था स्वास्थ विभाग द्वारा की गई। आज अधिवक्ताओं ने करोना वायरस से बचाव के लिए वैकसीन लगवाई। इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने बताया कि जिस अधिवक्ता को यह वैक्सीन लगवाना हो वह श्री राम सभागार में आकर लगवा सकता है तथा उन्होंने बताया कि आज अनेक  अधिवक्ताओं ने वैक्सीन लगवाई।

Related Articles

Comments

Back to Top