असमय मृत शिक्षकों के परिजनों को शीघ्र मिले ग्रेच्युटी

लखीमपुर खीरी , 102

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष आभा शुक्ला ने असमय मृत शिक्षकों के परिजनों को तत्काल ग्रेच्युटी देने की मांग की है। डीएम व बीएसए के माध्यम से संघ ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा यूपी को एक ज्ञापन भेज कर यह मांग की है कि तत्काल इस संदर्भ में शासनादेश जारी हो। चुनाव ड्यूटी से लौटे शिक्षकों की कोविड से असमय मौत हुई है। परिवार बेसहारा हो गए हैं। ऐसे समय ग्रेच्युटी से परिजनों को आर्थिक संबल मिलेगा।


पलिया में बड़े पैमाने पर हो रही अंग्रेजी शराब में मिलावट ,,
लखीमपुर खीरी। जहां एक ओर आवकारी विभाग के अधीनस्थों की नजर कच्ची शराब पर रहती है वही अंग्रेजी शराब के सेल्समैन प्लास्टिक के ढक्कनों को आसानी से निकालकर  पानी के साथ अन्य द्रव्यों का इस्तेमाल कर इंसानी जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इतना ही नही बीयर की दुकानों के सेल्समैन शराब सेल्समैनों से एक कदम आगे है।यह लोग टीन के ढक्कन को सूजे से निकाल कर माल बाहर सोडा अंदर कर ग्राहकों को चूना लगा रहे हैं। जिसके चलते नगर की सभी अंग्रेजी देसी शराब व बीयर की दुकानों पर आए दिन मिलावट होने को लेकर सेल्समैन व ग्राहकों में तू तू में में होते कभी भी देखी जा सकती है।

Related Articles

Comments

Back to Top