तहसील गोला के कम्युनिटी किचेन का किया निरीक्षण
लखीमपुर खीरी May 22, 2021 at 11:02 PM , 154लखीमपुर खीरी। तहसील गोला में संचालित कम्युनिटी किचेन का जायजा लिया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव से डेली वितरित होने वाले भोजन किट की संख्या व भोजन पैकेट पाने वालों का विवरण जाना। इस दौरान उन्होंने तैयार भोजन की गुणवत्ता को भी चेक किया। उन्होंने निर्देश दिया कि कम्युनिटी किचन का दिवसवार व स्थलवार डेटाबेस तैयार करे। इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय नाथ तिवारी, तहसीलदार गोला विपिन कुमार द्विवेदी एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments