नोडल अधिकारी ने जमैयतपुर कोटे की देखी दुकान

लखीमपुर खीरी , 124

लखीमपुर खीरी 22 मई 2021। जिले के नोडल अधिकारीध् आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ रंजन कुमार ने तहसील गोला गोकर्ण नाथ के ब्लॉक बांकेगंज ग्राम जमैयतपुर के उचित दर विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण कर वितरण की पड़ताल की।
इस दौरान उचित दर विक्रेता रामपति ने बताया कि उसकी उचित दर दुकान पर 664 कार्ड धारक (35 अंत्योदय एवं 526 पात्र गृहस्थी कार्ड) पंजीकृत एवं क्रियाशील हैं। नोडल अधिकारी के पूछने पर कोटेदार ने बताया कि अब तक 100 लोगों को खाद्यान्न वितरित किया जा चुका। मौके पर पात्र गृहस्थी कार्ड धारक राम सिंह का खाद्यान्न अपने सन्मुख वजन कराया। इस दौरान उन्होंने अन्य कार्ड धारकों से बात कर मिलने वाले खाद्यान्न की जानकारी ली। ग्रामीणों ने नोडल के सम्मुख खाद्यान्न मिलने की पुष्टि की।

 

Related Articles

Comments

Back to Top