दो लापता नाबालिग 08 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी May 20, 2021 at 09:46 PM , 124लखीमपुर खीरी। दिनांक 19.05.2021 को थाना निघासन पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोधिया कलां निवासी दो नाबालिग किशोरियों को गांव का ही युवक रामनरेश पुत्र रामाश्रय बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया है। सूचना पर थाना निघासन पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल द्वारा प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण एवं किशोरियों के सकुशल बरामदगी हेतु क्षेत्राधिकारी निघासन के नेतृत्व में 03 टीमों का गठन किया। पुलिस टीम के अथक प्रयास, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों व ह्यूमन इटेंलिजेंस के परिणामस्वरूप 08 घंटे के अन्दर दोनों किशोरियों की सकुशल बरामदगी करते हुए अभियुक्त रामनरेश उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य हेतु परिवारीजनों द्वारा तहे दिल से आभार प्रकट किया गया है एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments