आयुष 64 दवाओं की भी आपूर्ति कोविड केयर सेंटर पर

लखीमपुर खीरी , 163

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा इकाई सेवा भारती द्वारा स्थानीय पंडित दीनदयाल विद्या मंदिर में कोविड मरीजों के लिए आइशोलेशन सेंटर संचालित किया जा रहा है। जिसमें इन दिनो 7 मरीज भर्ती होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं , तो वहीं 8 मरीज अभी तक पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इसी क्रम में आज 18 मई को संघ एवं सेवा भारती की लखीमपुर नगर इकाई द्वारा संचालित 25 बेड के आइसोलेशन सेंटर में मरीजों की सुविधा के लिये ऑक्सिजन कंसनट्रेटर की भी व्यवस्था कर दी गयी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अभिषेक जी ने बताया आइसोलेशन सेंटर पर कनसंट्रेटर की व्यवस्था हो जाने से उन गम्भीर मरीजों को राहत मिलेगी जिन्हें ऑक्सिजन सपोर्ट की आवश्यकता है। कॉन्सेंटटर के साथ ही आयुष64 दवाओं की भी आपूर्ति सेंटर पर हो चुकी है। नगर कार्यवाह सानू जी ने स्वयंसेवकों द्वारा नगर में संचालित सेवा कार्यों की जानकारी देते हुये बताया कि सेवा भारती के तत्वधान में इस आइसोलेशन सेंटर के अलावा अवध रसोई के माध्यम से प्रतिदिन अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन व नगर की विभिन्न बस्तियोंध् वार्डों में परिवारों को नियमित दो समय का भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है । कोविड मरीजों को दवा की किट, सामान्य नागरिकों को काढ़ा व बस्तियों में सैनिटाइजेशन का कार्य भी नगर में स्वयंसेवकों द्वारा व्यापक तौर पर चल रहा है। नगर के प्रमुख चिकित्सकों से वार्ता करके उनके द्वारा सामान्य नागरिकों को चिकित्सकीय परामर्श मिल सके इस हेतु टेलीमेडिसिन हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गये हैं इसके अलावा ऐसे कोविड ग्रस्त लोग जिन्हें प्रबोधन की आवश्यकता है तो उसकी भी व्यवस्था स्वयंसेवकों द्वारा की गयी है। इस अवसर पर सेवा भारती के प्रान्त सचिव रजनीश जी, सह जिला कार्यवाह अमरेश जी, नगर प्रचारक सतीश जी, आचार्य संजय जी, राजीव तिवारी अन्नू जी, जिला प्रचार प्रमुख अंशुल जी, अमन जी, डॉ अश्वनी जी, लकी जी, शिवकांत जी, गुरुदत्त जी, प्रवीण जी आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे। आइसोलेशन सेंटर पर भर्ती होने के लिए, भोजन अथवा दवाई किट के लिए  70073 09995, 9450250724 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top