तस्करों पर सुरक्षा एजेंसियों ने कसा शिकंजा
लखीमपुर खीरी May 06, 2021 at 09:26 PM , 104गौरी फंटा खीरी। इंडो नेपाल सीमा पर सक्रिय संदिग्ध कार्यो में लिप्त तस्करों (तथाकथित पत्रकारों) पर सुरक्षा एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है जिसके फलस्वरूप गतदिवस बरेली से प्रकाशित एक समाचार पत्र का पत्रकार का चोला ओढ़ कर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर कई वर्षों से अपने अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था जिसे स्थानीय पत्रकारों ने संज्ञान में लेते हुए संबंधित संस्थान को अवगत कराया जिसे प्राथमिकता देते हुए हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड के तहसील प्रभारी ने गौरी फंटा कोतवाली पुलिस को अवगत कराते हुए 420 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने का आग्रह किया जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उक्त जालसाज तथाकथित पत्रकार को पकड़ लिया और लिखित माफीनामा लिखवा कर हिदायत देकर छोड़ दिया। इन दिनों वनगांव ,सूडा मंडी में संदिग्ध कार्यो में लिप्त तथाकथित पत्रकारों की बाढ़ आ गयी है जिन्होंने शिक्षा के मंदिर की चैखट पर कभी कदम भी नही रखा और न किसी संस्थान के लिए समर्पित है वो गले मे बड़ा सा पट्टा डालकर खुद को राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार प्रदर्शित करने में प्रयासरत है।






_page-0001.jpg)
























Comments