मतगणना की वीडियो ग्राफी कराये जाने की मांग

लखीमपुर खीरी , 158

निघासन- खीरी। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल नें उप जिलाधिकारी निघासन मिलकर त्रिस्तरीय पचांयत चुनाव की मतगणना को लेकर मिला। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ओंकार सिंह, सर्वेश गुप्ता, मोहम्मद सलीम, मनोज वर्मा, अनीस अहमद, सफीक अहमद भल्लू आदि शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल नें एसडीएम ओपी गुप्ता से मिलकर विकास खण्ड निघासन सहित विधानसभा क्षेत्र निघासन की सभी ग्राम सभाओं में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को निष्पक्ष कराये जाने की बात कही। व दो मई को होनें वाली मतगणना की वीडियो ग्राफी कराये जाने की मांग रखी।जिस पर उपजिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि मतगणना में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।शांतिपूर्वक व निष्पक्ष मतगणना की जायेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top