आग बुझाने गए वनरक्षक की मोटरसाइकिल जंगल में जली

लखीमपुर खीरी , 183

गोला खीरी। महेशपुर रेंज के निकटवर्ती वन कंपार्टमेंट संख्या चैदह में बीते दिनों अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी जिसको  बुझ बाने पहुंचे 1 कर्मचारी की जंगल के अंदर मोटरसाइकिल में आग लग जाने से मोटरसाइकिल जलकर नष्ट हो गई।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार महेशपुर रेंज के साहिबगंज गांव के निकट 14 कंपार्टमेंट संख्या में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने की सूचना वन क्षेत्र अधिकारी मोबिन आरिफ को मोबाइल के माध्यम से ग्रामीणों ने दी वन क्षेत्राअधिकारी ने फौरन ही आग बुझाने के सारे प्रयास किए, और वहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन उसी दौरान महेशपुर बीट के वनरक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा ने अपनी मोटरसाइकिल से जंगल के अंदर लगी भीषण आग को बुझाने के लिए हर संभव प्रयास में लगे थे, और वह आग बुझाते बुझाते काफी दूर तक चले गए उसी दौरान जंगल में सड़क के किनारे उनकी मोटरसाइकिल संख्या यूपी,34 बीडी,5269,होन्डा एस पी,125 तेज आग के चलते जलकर नष्ट हो गई, जब तक ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन कर्मियों को दी फौरन ही बनकर मी मोटरसाइकिल की तरफ भागा लेकिन तेज आग की लपटों ने मोटरसाइकिल को कुछ ही मिनट में जलाकर नष्ट कर दिया। वहीं वनकर्मी ने मोटरसाइकिल की जलने की सूचना उच्चाधिकारियों से की है।

Related Articles

Comments

Back to Top