चुनाव में जनता के बदलाव चाहने से दिग्गजों के छूट रहे पसीने, युवाओं का जोर,बदलाव की ओर
लखीमपुर खीरी Apr 16, 2021 at 09:25 PM , 193सिंगाही-खीरी।ब्लाक निघासन की ग्राम पंचायतों में जनता के बीच बदलाव की बयार चल गई है। अब देखना दिलचस्प होगा की ये जनता रूपी बयार किस दिशा की तरफ अपना रुख बना लेती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।जनता की चली बदलाव बयार में बहुत से दिग्गजों के पसीने छूटने लगे हैं।जनता की बदलाव रूपी चली बयार में ग्राम पंचायत सिंगहा कला का रुख तो देखने ही वाला है, दिग्गज एंडी चोटी का जोर लगा रहे, नवयुवक भी अपने को समाज सेवा में लगाने के लिये भरसक प्रयास कर रहे है, उधर वोटरों का भी रुख बदला हुआ नजर आ रहा है। लेकिन अभी कुछ भी कहना गलत होगा क्योंकि दिग्गजों के चेहरों और नवयुवकों के चेहरों के बीच लगी होड़ में बाजी कौन मारता ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन वोटरों के बीच जाने से ये जरूर पता चल जाता है की वोटर ने पूर्ण मन बना लिया है की वो अपना झुकाव किस तरफ कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें भी पता चल गया है कि उनकी ग्राम पंचायत का विकास पंचायत के उभरते चेहरे ही कर सकते हैं।लेकिन फिर भी प्रत्याशियों के अंदर वोटरों को लुभाने के लिए किए जा रहे प्रयास तो देखते ही बनते हैं, कोई तन के बल पर तो कोई धन के बल पर प्रत्याशियों को लुभा रहा है, अब देखना दिलचस्प होगा की वोटर प्रत्याशियों के लुभावने पन पर आएगा या अपने कथनानुसार ही काम करेगा और बदलाव की दिख रही बयार में अपनी पूर्ण सहभागिता निभा कर दिग्गजों के पसीने छुड़ा देगा या वापस पंचायत का ताज दिला देगा ये तो आने वाला समय बताएगा लेकिन बदलाव की चल रही इस बयार में वोटरों के बीच जाने से यही पता चलता कि वोटर ने अपना मत बदल ही दिया है।






_page-0001.jpg)
























Comments