भाजपा उम्मीदवारों की गुटबाजी चर्चा का विषय
लखीमपुर खीरी Apr 10, 2021 at 11:36 PM , 157निघासन-खीरी। आगामी 19 अप्रैल को संपन्न होने वाले जिलापंचायत सदस्य पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की गुटबाजी और सिरफुटव्वल चर्चा का विषय बन गई है। सबसे पहले बात करते हैं निघासन प्रथम सीट की। आरोप है कि इस सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए हरीराम राठौर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के स्थानीय उपाध्यक्ष हैं हालांकि प्रसपा विधानसभाध्यक्ष निघासन ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है। इसी तरह निघासन चतुर्थ से मुर्गहा की नन्हीं देवी को टिकट दिया गया है जो कि कांग्रेस पार्टी की बूथ अध्यक्ष बतायी जाती हैं। इतना ही नहीं निघासन षष्टम से बसपा के सेक्टर प्रभारी बताए जाने वाले कामता नगर निवासी जोशन लाल निषाद को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है जिसकी वजह से जड़ से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा व्याप्त है । पार्टी के बड़े नेताओं द्वारा माल पानी लेकर बाहरी लोगों को टिकट दिए जाने की चर्चा पर लोग-बाग खूब चुटकियां ले रहे हैं। आइए अब बात करते हैं निघासन पंचम की । यहां पर भाजपा की अंतर्कलह स्पष्ट उजागर हो रही है निघासन पंचम से बम्हनपुर की महिला प्रत्याशी रातरानी जायसवाल को भाजपा ने टिकट दिया है जबकि दूसरी ओर दुबहा निवासी भाजपा कार्यकर्ता संजय गिरि ने भी इसी सीट पर दांव लगाया है गौरतलब है कि निघासन पंचम में जिले में वोटरों के लिहाज से सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लुधौरी भी शामिल है जो कि भाजपा का अभेद्य गढ़ माना जाता है बताया जाता है कि संजय गिरि के साथ मजबूत युवा नेटवर्क है सर्वेक्षण के मुताबिक यह प्रत्याशी अगर खुद नहीं जीता तो सामने वाले से ज्यादा वोट पाकर सबक जरूर सिखा सकता है कुल मिलाकर इस सीट पर काफी घमासान मचा हुआ है। निघासन पंचम में आठ ग्राम पंचायतें लुधौरी , बैलहा , खमरिया , मदनापुर , दुबहा , खैरहनी , दौलतापुर आदि शामिल हैं।इस सीट के अंर्तगत करीब 42 हजार मतदाता हैं जो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आगामी 19 अप्रैल को बहुत हिसाब से करेंगे। चुनाव में संजय गिरि की माता लौंगश्री खड़ी हैं ।
मरते दम तक लड़ेंगे - संजय गिरि
भाजपा के जुझारू युवा कार्यकर्ता संजय गिरि ने कहा है कि किसी दबाव के आगे घुटने नहीं टेकेंगे मरते दम तक संघर्ष करेंगे जनता जो फैसला करेगी उसे शिरोधार्य करके लोगों की सेवा करते रहेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments