गृह जनपद में स्थानांतरण ना होने से महिला शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

लखीमपुर खीरी , 167

लखीमपुर-खीरी। विभिन्न ब्लाकों में तैनात महिला शिक्षकों ने अपने गृह जनपद स्थानांतरण हेतु डीएम खीरी के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया।महिला शिक्षकों की अगुवाई करते हुए महिला शिक्षक नेता गीतांजलि ने सैकड़ों महिला शिक्षकों के साथ जिलाधिकारी खीरी को शाम 6 बजे ज्ञापन देकर बताया है कि हम समस्त लोग औपचारिकताएं पूर्ण कर अपने गृह जनपद में स्थानांतरण के लिए प्रपत्र भरकर बीएसए खीरी को भेजा था किंतु हम लोगों का स्थानांतरण आज तक हमारे गृह जनपद में नहीं किया गया।माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि हम सब शिक्षकों का स्थानांतरण गृह जनपद में करने की कृपा करें।महिलाओं नें ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं नें बताया है कि सरकार नें शासनादेश में  बताया था कि 2 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाली महिलाओं को ट्रांसफर प्राप्त करने की स्वीकृति प्रदान की थी।किंतु हम महिलाएं 5 वर्ष पूर्ण होनें के बाद भी ट्रांसफर से वंचित हैं।अपने सरकारी सेवारत पति, असाध्य रोगी,दिव्यांगता आदि के आधार पर 10 अंकों का भरांक देकर उन महिलाओं को भी हमसे कई गुना आगे कर दिया है जो सेवाअवधि में हमसे पीछे थी।हम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।हमारी भी समस्या को ध्यान में रखते हुये स्थांतरण की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए।
------------------------------------------

Related Articles

Comments

Back to Top