प्रसपा के प्रदेश महासचिव ने किया खिचड़ी भोज का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 240

लखीमपुर खीरी। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रसपा के प्रदेश महासचिव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की तरफ निघासन सदर चैराहे पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिसमें हजारो की संख्या में राहगीरों को बैठाल कर खिचड़ी खिलवाई गई, इस आयोजन के बारे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव राजीव गुप्ता से जानकरी की गई तो उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसे देश भर में अलग-अलग नामों और रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। लोग विभिन्न गतिविधियों जैसे नृत्य, गायन और आनंद के साथ मौसम के उत्सव का आनंद लेते हैं जो विशेष रूप से तिल (तिल के बीज) और गुड़ के साथ बनाया जाता है। लोग पतंग भी उड़ाते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार का आनंद लेते हैं, हमने इसको आज अपने पार्टी के सदस्यों संग मिलकर एक आयोजन कर इस त्योहार को मनाया है,  जिसमे विधानसभा अध्यक्ष हरबंस सिंह ,दीप गुप्ता ,रमन कश्यप,उस्मान खान ,,उपेन्द्र यादव राकेश गुप्ता ,सीमोद प्रजापति सरदार जसवीर सिंह,नारायण राजपूत,मुन्ना खान ,श्रवण कश्यप ,श्रवन यादव ,प्रेम सागर समेत कई पदाधिकारी ने आयोजन में भाग लिया ओर आयोजन का सफल बनाया।
-----------------------------------------

Related Articles

Comments

Back to Top