नंगे पैर रपटा पुल पार करके बाढ़ग्रस्त ग्रामीणों से मिलने पहुंचे राजा झण्डी, बरोठा में हुआ जोरदार स्वागत।
लखीमपुर खीरी Oct 07, 2026 at 06:15 PM , 1बाढ़ से निघासन को मुक्ति दिलाने तक जारी रहेगा प्रयास: राजा राज राजेश्वर सिंह
रपटा की जगह कोठी पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन राजा झंडी को सौंपा।
निघासन खीरी। विधानसभा निघासन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरोठा में ग्रामीणों के आमंत्रण पर झंडी स्टेट के राजा एवं भाजपा के प्रदेश संयोजक राजा राज राजेश्वर सिंह पहुंचे। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मिलने के लिए राजा राज राजेश्वर सिंह ने नंगे पैर रपटा पुल पार किया। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र को बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना की।
ग्रामीणों ने कहा कि निघासन क्षेत्र लंबे समय से बाढ़ की विभीषिका से जूझता रहा है। बीते वर्षों में राजा राज राजेश्वर सिंह ने बाढ़ की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्रयास किए। ग्रामीणों के मुताबिक तमोलिनपुरवा बांध का निर्माण भी इसी दिशा में एक अहम कदम रहा, जिससे क्षेत्र में बाढ़ के प्रभाव को काफी हद तक कम करने में मदद मिली।
ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ के दौरान लोगों की परेशानी को समझते हुए राजा राज राजेश्वर सिंह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके प्रयासों से बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों को राहत की उम्मीद मजबूत हुई है।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राजा राज राजेश्वर सिंह ने कहा कि निघासन क्षेत्र को बाढ़ की समस्या से स्थायी राहत दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा, “जब तक निघासन विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ से पूरी तरह मुक्ति नहीं दिला दूंगा, तब तक ये प्रयास लगातार जारी रहेंगे।”
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बाढ़ जैसी गंभीर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे।
राजा राज राजेश्वर सिंह के इस संकल्प पर ग्रामीणों ने भरोसा जताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र की बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद व्यक्त की।
कार्यक्रम में कौशल किशोर, हाजी सूबेदार, केके विश्वकर्मा, ब्रजेन्द्र त्रिपाठी, रमेश पाठक, सुधीर शुक्ला, उत्तम मिश्रा, अनिल प्रकाश, मुख्तार अली, रौनक अली, शियाराम, राजेंद्र त्रिपाठी, राजेश भार्गव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments