सेवा संकल्प अभियान के तहत हेल्दी बेबी शो का आयोजन
लखीमपुर खीरी Oct 07, 2026 at 06:10 PM , 1आंगनवाड़ी केंद्रों से चयनित 35 बच्चों ने लिया प्रतिभाग, खिलौने व अन्य सामग्री पाकर खिले बच्चों के चेहरे
मोहम्मदी खीरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोहम्मदी परिसर में “हेल्दी बेबी शो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेयी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों से चयनित 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शारीरिक विकास को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी ध्यान दिया गया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली, बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभाग करने वाले चयनित सभी बच्चों को खिलौने एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। अभिभावकों ने भी इस प्रकार के आयोजनों को बच्चों के स्वास्थ्य और उत्साहवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments