नगर पंचायत खीरी में सपा का भव्य नागरिक अभिनंदन: गुफरान अहमद की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब, 2027 में सपा सरकार बनाने की हुंकार
लखीमपुर खीरी Oct 07, 2026 at 06:05 PM , 0 खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी):
नगर पंचायत खीरी के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव गुफरान अहमद के आवास पर उस वक्त सियासी गरमाहट और उत्साह का माहौल बन गया, जब उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता विरोधी दल जासमीर अंसारी और पूर्व सांसद कैसर जहां का आगमन हुआ। इस दौरान पूर्व चेयरमैन गुफरान अहमद के नेतृत्व में कस्बे के सम्मानित नागरिकों और सपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का फूल-मालाओं,और गगनभेदी नारों के साथ ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम की मुख्य धुरी रहे नगर पंचायत खीरी के पूर्व अध्यक्ष गुफरान अहमद। उन्होंने अपने आवास पर आए नेता विरोधी दल जासमीर अंसारी, पूर्व सांसद कैसर जहां, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव पर्व मंत्री हाजी आर ए उस्मानी पूर्व ब्लॉक प्रमुख फूलबेहड़ मुन्ना यादव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर मिर्जा शेखू समेत समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों मौजूदगी रही। गुफरान अहमद ने अतिथियों को शॉल और स्मृतिचिन्ह के साथ सम्मानित करते हुए उनका नागरिक अभिनंदन किया।
पूर्व चेयरमैन गुफरान अहमद ने अतिथियों के समक्ष नगर की जनसमस्याओं पर चर्चा की और समाज के हर वर्ग को एकजुट कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प जताया।
नागरिक अभिनंदन से गदगद नेता विरोधी दल जासमीर अंसारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की किसान, युवा व गरीब विरोधी नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में समाजवादी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।उन्होंने ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी है उसे वह पूरी निष्ठा से अंजाम देंगे।
इस भव्य स्वागत समारोह और विचार-विमर्श कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा नगर पंचायत खीरी के सैकड़ों प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments