रोट्रेक्ट क्लब गोला यूथ ने लगाया रक्त समूह परीक्षण शिविर, गोला गोकर्णनाथ खीरी,
लखीमपुर खीरी Oct 07, 2026 at 05:59 PM , 0रोट्रेक्ट क्लब गोला यूथ की ओर से क्लब अध्यक्ष गौरीश सिंह की माता स्वर्गीय श्रीमती संतोष सिंह की स्मृति में बुधवार को सीजीएन पीजी कॉलेज में रक्त समूह परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 500 बच्चों का रक्त समूह परीक्षण किया गया।
यह शिविर भारत डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से हुआ जिसमें विद्यार्थियों के रक्त समूह की जांच कर उन्हें इसकी जानकारी दी गई तथा रक्तदान के महत्व और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। रक्त समूह की जानकारी जरूरत के समय स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।
क्लब अध्यक्ष गौरीश सिंह ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने रक्त समूह की जानकारी देने के साथ रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों एवं गतिविधियों के बारे विस्तार से बताया एवं स्वास्थ्य व जनजागरूकता से जुड़े सेवा प्रकल्पों को आगे भी जारी रखने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन पटेल सुशील वर्मा ने किया, उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से इससे पूर्व भी राजकीय हाईस्कूल, अहमदनगर में क्लब सचिव अभिषेक वर्मा के पिता स्वर्गीय हरद्वारी लाल वर्मा की स्मृति में रक्त समूह परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। वहां विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन की ओर से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद इस सेवा प्रकल्प को आगे बढ़ाया गया।
कार्यक्रम वरिष्ठ सदस्य कुलदीप तिवारी के संयोजन में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब सचिव अभिषेक वर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी हर्षित गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य पंकज जायसवाल, प्रभाकर गुप्ता, अवधेश सिंह एवं महाविद्यालय से डॉ. योगेश कनौजिया, आदर्श अवस्थी, डॉ. विकास चौरसिया, डॉ. निर्मल सिंह तथा भारत डायग्नोस्टिक के स्वामी विक्रम वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। क्लब पदाधिकारियों ने महाविद्यालय प्रबंधन, चिकित्सकीय टीम और विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।






_page-0001.jpg)
























Comments