कम्बल,धोती वितरण कार्यक्रम हुआ
लखीमपुर खीरी Jan 14, 2021 at 08:40 PM , 196लखीमपुर खीरी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सैकड़ों लोगों में कंबल वितरण पलियाकला खीरी के तहसील पलिया कलां खीरी की ग्राम सभा बसंतापुर कला के मजरा सेमरी पुरवा में मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व प्रधान चैधरी दिनेश सिंह के आवास पर कम्बल,धोती वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पलिया नगर के धार्मिक प्रवृत्ति के, भाजपा एवं व्यापारी नेता, समाजसेवी मा.रवि गुप्ता अपने तमाम सहयोगियों के साथ पहुंचे मुख्य अतिथि समेत सभी लोगों ने कंबल वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि गुप्ता ने कहा कि समाज मे अच्छे कार्य करते हुए गरीब असहाय लोगो की मदद कर समाज का विकास करे।इस मौके पर अवधेस मौर्य ने कहा जबतक समाज मे समाज के लोगो के बीच सामन्जस्य स्थापित करना ही मानव जीवन है, विवेकानंद जी ने कहा है जबतक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाय तबतक मत रुको।चैधरी दिनेश सिंह जी ने कहा समाज का विकास तब तक नही हो सकता जबतक सभी मिलकर एक साथ कार्य न करे,चैधरी जी लगभग दस साल से अपने आवास पर गरीबो को कम्बल , धोती वितरण करते आ रहे हैं। सैकड़ो गरीब पुरुषों, महिलाओ को कम्बल प्रदान किया गया ।प्रोग्राम मे ग्राम सभा के सम्मानित बंधु राम केवल यादव,राजू ,सूरजपाल मौर्य, श्री कृष्ण ,सुखपाल आदि ग्रामसभा वासी मौजूद रहे ।
नर सेवा नारायण सेवा कार्य रवि गुप्ता का लगातार जारी मकर संक्रांति पावन पर्व पर ऑफिस में गरीबों को कंबल वितरण किए
लखीमपुर खीरी। पलिया के भाजपा एवं व्यापारी नेता समाजसेवी रवि गुप्ता का नर सेवा नारायण सेवा के तहत कार्यक्रम लगातार जारी है इसी क्रम में आज मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष में रवि गुप्ता ने अपने ऑफिस में आए हुए तमाम गरीबों को कंबल वितरित किया साथ ही साथ बताते चलें रवि गुप्ता जब से सर्दी शुरू हुई है सबसे पहले सबसे आगे आए और उन्होंने गरीब मजदूर रिक्शे एवं ठेले वालों में कंबल वितरण कार्य शुरू किया था जो आज भी लगातार जारी रहा अभी तक वह इस भयंकर सर्दी में सैकड़ों असहाय लोगों में कंबल वितरण कर चुके हैं।
------------------------------------------






_page-0001.jpg)
























Comments