दस हजार का इनामिया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 352

लखीमपुर खीरी।  रविवार को थाना ईसानगर पुलिस द्वारा बेहटा चैराहे से  मु0अ0सं0 623ध्20 धारा 2ध् 3 यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट, थाना धौरहरा में वाँछित व 10,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त सन्दीप उर्फ चरन्जू पुत्र श्रीधर निवासी चिकवनपुरवा मजरा समरदाहरी थाना ईसानगर खीरी को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेजा गया।
------------------
निःशुल्क परीक्षण शिविर का आयोजन
लखीमपुर खीरी। मितौली मुख्यालय स्थित साईं बाबा हॉस्पिटल में गत 10 जनवरी को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन संपन्न हुआ निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन समाजसेवी डॉ प्रशांत शुक्ला मैनेजिंग डायरेक्टर साईं बाबा हॉस्पिटल ने एक भेंटवार्ता में बताया कि उमाप्रभा नेत्रालय लखीमपुर के संचालक प्रमुख  नेत्र चिकित्सक डॉ पुनीत मिश्रा आई सर्जन प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार तथा तीसरे मंगलवार को साईं बाबा हॉस्पिटल में मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा। जिससे क्षेत्रीय जनता को काफी लाभ मिलेगा नेत्र शिविर में मुख्य रूप से उमा प्रभा नेत्रालय के चीफ कम्युनिटी ऑफिसर आनंदपाल मिश्रा, कम्युनिटी ऑफिसर अजय मिश्रा, डॉ प्राची शुक्ला, डॉ अंजू सिंह, कपिल दिक्षित, गुरप्रीत सिंह आदर्श मिश्रा, डॉक्टर उमेश बघेल, शिव सागर बाजपेई, सौरव शुक्ला, अखिलेंद्र आदि स्टाफ के व्यक्ति उपस्थित रहे। डॉ प्रशांत शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक महीने की 15 व 30 तारीख को डॉक्टर उमेश बघेल द्वारा हर प्रकार के मरीजों का निशुल्क परीक्षण साईं बाबा हॉस्पिटल में किया जाएगा, 225 मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया।
-------------
60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आगाज
लखीमपुर खीरी। रविवार को जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलो का आगाज हुआ। जिसमें चार अर्बन पीएचसी व 56 ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। इन सभी मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शुभारंभ किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि जिलेभर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 4334 व्यक्तियों ने हेल्थ चेकअप कराकर चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। वही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत के तहत 869 लाभार्थियों ने अपने गोल्डन कार्ड बनवाए, 935 लोगों ने कोविड एंटीजन परीक्षण कराया जो सभी नेगेटिव पाए गए। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरवल में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। सरकार प्रदेश को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ से मेले में अबतक आने वाले मरीजों एवं उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने मौजूद आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिया कि आज से प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेलो के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करें जिससे उन्हें इन मेलो का बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके। सीएमओ मनोज अग्रवाल ने आरोग्य मेले में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में ओपीडी सेवाएं, टी.बी., मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया व कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी आवश्यक जांच उपचार एवं संवर्धन सुविधाएं, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्डों का वितरण, गर्भावस्था व प्रसवकालीन परामर्श, सेवाएं पूर्ण टीकाकरण परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया व निमोनिया की रोकथाम बचाव एवं उपचार की जानकारी व सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण एवं उसके उपचार हेतु समुचित कार्रवाई की जाएगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओयल मैं आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल की मौजूदगी में किया। बताते चलें कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल सहित जिले के सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण सील रहकर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का जायजा लिया व्यवस्थाओं की पड़ताल की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


कम्बल पाकर खिलखिला उठे लोग
ओयल-खीरी। कड़ाके की ठण्ड़ से नगर के निर्धन व असहाय तबके के लोगों को राहत पहुॅचाने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष ने 1500 लोगों में कम्बल व मास्क वितरित किये। कम्बल वितरण कार्यक्रम चैयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता सोनू के मोहल्ला ठठेरन टोला स्थित आवास पर प्रातः 10 बजे से लेकर देर शाम तक चलता रहा। कम्बल पाकर नगर की जनता के चहरे खिल उठे। कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत कर्मचारी जगदीश गुप्ता, पंकज अग्निहोत्री, प्राशू गुप्ता, संतोष सिंह, रजनीश सिंह, सचिन अवस्थी, रहीश अहमद मन्ना, इदरीश, विवेक दीप तिवारी आदि तमाम सहयोगी मौजूद रहे।
----------------------------

अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
मितौली-खीरी। पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी के द्वारा अपराध की रांेकथाम के लिए अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत मितौली पुलिस ने एक अभियुक्त को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी मितौली के पर्यवेक्षण में गत दिवस थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी ने रात्रि चेकिंग के दौरान अभियुक्त भगवान दास पुत्र जीवन लाल निवासी मकसूदाबाद थाना मितौली खीरी को एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या धारा 3ध्25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
--------------------------
अब गाय को बाघ ने बनाया निवाला
धौरहरा-खीरी। उत्तर खीरी वन प्रभाग के धौरहरा रेंज के परौरी गांव के पास बाघ ने एक बार फिर एक छुट्टा गाय को अपना निवाला बनाकर पास ही गन्ने के खेत में छुप गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने जल्द ही निजात दिलाने का वादा कर अपने कर्त्तव्यों की इतिश्री कर ली। शनिवार सुबह करीब सात बजे परौरी गांव के पास राजेश वर्मा के खेत में घूम रही गाय को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों के शोर मचाने पर बाघ गाय को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मी बृजेश कुमार शुक्ला ने बाघ के पदचिन्ह लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
--------------------
जर्जर इमारत बन सकती है हादसे का सबब
मोहम्मदी-खीरी। एक तरफ जहां प्रदेश में श्मशान घाट हादसा होने के बाद मुख्यमंत्री ने जर्जर इमारतों का सर्वेक्षण करने और उन्हें गिराने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मदी बस अड्डे की जर्जर इमारत किसी भी दिन हादसे का सबब बन सकती है। मोहम्मदी में राजकीय बस अड्डा है, जिसकी इमारत दसकों पूर्व बनवाई गई थी। मुख्य मार्ग के सामने एक कैंटीन का भवन भी है। वर्तमान में हालात यह है कि मुख्य इमारत तो जर्जर है ही तथा उसके पीछे बना बरामदा इतना जर्जर है कि उसकी छत से प्लास्टर और ईंटें अक्सर टूट कर गिरती रहती हैं। कई जगह लिंटर की सरिया दिखाई पड़ती है और बीम चटक चुके हैं। ऐसे जर्जर इमारत में ही लोग बसों के इंतजार में बैठ जाते हैं ऐसी स्थिति में किसी भी दिन वहां पर बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा कैंटीन की इमारत तो इतनी जर्जर है कि उसके अंदर खड़े होना खतरे से खाली नहीं। हालांकि कई वर्षों से कैंटीन बंद चल रही है, लेकिन बरामदे, कमरे खुले होने के चलते लोग वहां बारिश या सर्दी के मौसम में अक्सर आश्रय ले लेते हैं। कुल मिलाकर उक्त जर्जर इमारत की जल्द ही मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो किसी भी दिन एक भयाव्ह हादसा हो सकता है। पूर्व में सुनने में आया था कि उक्त इमारत को ध्वस्त कर विभाग नई इमारत बनवाने पर विचार कर रहा है, लेकिन कई वर्षों से वह फाइल भी ठंडे बस्ते में दबी पड़ी है। इस इमारत के विषय में कई बार समाचार पत्रों में छापा जा चुका है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक इसका संज्ञान लेना उचित नहीं समझा।
--------------------------------------
अतिक्रमण की चपेट में सिसैया चैराहा लगता है जाम
धौरहरा-खीरी। ओवरब्रिज निर्माण संस्था की बदइन्तजामी और चारों तरफ फैले अतिक्रमण की चपेट में सिसैया चैराहा है। यहां आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर प्रशासन जान कर भी अन्जान बना हुआ है। धौरहरा तहसील क्षेत्र में सिसैया चैराहा एनएच 730 होने के साथ पड़ोसी देश नेपाल को जोड़ने का मुख्य मार्ग है। जिससे इसकी गिनती व्यस्ततम चैराहों में की जाती है। वर्तमान समय में चैराहे पर हो रहे ओवरब्रिज निर्माण संस्था की बदइंतजामी व चैराहे पर फैला अतिक्रमण राहगीरों के साथ ही व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यहां दिन में कई बार लगने वाली जाम में स्कूली बच्चों से लेकर एम्बुलेंस तक फंस कर अपना समय बर्बाद करते हैं, पर जिम्मेदार अधिकारी जान कर भी अन्जान बने हैं।
-------------------------------
जनता की सेवा के लिए हमेशा हाजिर-ःआशीष मिश्र
तिकुनियां-खीरी। सांसद के पैतृक गांव बनवीरपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों और असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया गया। युवा भाजपा नेता आशीष मिश्र मोनू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बनवीरपुर गांव में स्थित अम्बिका राइस मिल में कंबल वितरण कार्यक्रम में गंगानगर, बरसोला कलां, सुथना बरसोला, बनवीरपुर सहित अन्य गांवों के पात्र लोगों की भीड़ सुबह से बढ़ गई थी। कार्यक्रम में आशीष मिश्र मोनू ने कहा कि इलाके के सभी लोग मेरे हैं, 24 घंटे लोगांे की सेवा में हाजिर भी रहता हूं। उन्होंने कहा कि किसी को किसी से वेबजह डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने वर्षों से साथ दे रही जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे भरोसा है कि लोग ऐसे ही हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहेंगे। 16 जनवरी को आयोजित होने वाले खिचड़ी भोज कार्यक्रम में भी उपस्थित सभी लोगों को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर नागेंद्र सिंह सेंगर, गंगाराम, लक्ष्मी नारायण वर्मा, कानूनगों अनिल शुक्ला, विकास मिश्र, हरीश पाण्डे, संतोष पांडे, हैप्पी कुंछल, कुलदीप शर्मा, पंकज मिश्र, टिल्लू अवस्थी, सतीश राणा, पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार, लेखपाल रमाकांत मिश्रा, सोनू मौर्य, अनुज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
---------------------------

चरस और तमंचे के साथ एक दबोचा
नशे के कारोबारियों की धरपकड़ जारी
पलियाकलां-खीरी। पुलिस को  चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक युवक को 550 ग्राम चरस 315 बोर का तमंचा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया  जानकारी के अनुसार खीरी पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के निर्देश पर थाना पलिया के संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाएं जा रहे अभियान में चेकिंग के दौरान पुलिस को संदिग्ध अवस्था में एक युवक आते दिखाई दिए पुलिस को देखकर युवक मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा जिसपर शक होने पर पुलिस ने युवक को दौड़कर पकड़ लिया और तलाशी ली तलाशी लेने पर युवक के पास से 550 ग्राम चरस एक 315 बोर का एक तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान बरकत अली मोहल्ला पठान चार तिराहा बताया गया। पकड़ने वाली टीम पलिया चैकी इंचार्ज उदय भान यादव, विष्णु कुमार सिंह, अंकित, चोकर व विपिन यादव मौजूद रहे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वही पलिया चैकी इंचार्ज उदयभान यादव ने बताया कि नशे पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है। नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशे का कारोबार करने वालों को जेल की सलाखों में भेजा जाएगा।

बर्ड फ्लू का प्रकोप बढ़ा,रखें ये सावधानियां
पलियाकलां-खीरी। देश की कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप बढ़ गया है। केंद्र सरकार का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू या ‘एवियन इंफ्लूएंजा’ के प्रकोप की पुष्टि होने के साथ ही इससे प्रभावित राज्यों की कुल संख्या बढ़ कर 7 हो गई है। देश में अब तक 1200 पक्षियों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के अलावा जिन अन्य छह राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात शामिल हैं। मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अब तक सात राज्यों में इस रोग की पुष्टि हुई है। विभाग ने प्रभावित राज्यों को परामर्श जारी किया है, ताकि रोग को और अधिक फैलने से रोका जा सके। दुकान से चिकन खरीदने के बाद उसे धोते वक्त हाथों पर ग्लव्स और मुंह पर मास्क जरूर पहनें। कच्चा मांस या अंडा भी किसी इंसान को संक्रमित कर सकता है। आप किसी दूषित स्थान के माध्यम से भी वायरस की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए पोल्ट्री फार्म या दुकानों पर किसी चीज या स्थान को छूने से बचें। किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को तुरंत सैनिटाइज करें। चिकन को करीब 100 डिग्री सेल्सियस की ताप पर पकाएं। कच्चा मांस या अंडा खाने की गलती न करें। ये वायरस ताप के प्रति संवेदनशील है और कुकिंग टेंपरेचर में नष्ट हो जाता है। कच्चे मांस या अंडों को खाने की दूसरी चीजों से अलग रखना चाहिए। पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले लोगों से दूर रहें और प्रभावित इलाकों में जाने से बचें। हेल्थकेयर वर्कर्स के नजदीक न जाएं। घर में किसी संक्रमित व्यक्ति से भी निश्चित दूरी बनाकर रखें। ओपन एयर मार्केट में जाने से परहेज करें और हाइजीन-हैंडवॉश जैसी बातों का खास ख्याल रखें।

संपूर्णानगर को मिले नगर पंचायत का दर्जा-रवि गुप्ता
नगर विकास मंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
पलियाकलां-खीरी। नगर के भाजपा नेता समाजसेवी रवि गुप्ता ने शासन और प्रशासन से मांग की है जिस तरीके से प्रदेश में कम आबादी वाले क्षेत्र को नगर पंचायत बनाया गया है उसी क्रम में संपूर्णानगर को भी नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए। इस बावत रवि गुप्ता जल्द ही संपूर्णानगर में एक प्रतिनिधि मंडल का गठन कर राज्य नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता से मिलकर यह बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि संपूर्णानगर अपने सभी मानकों को पूरा करता है राज्य नगर पंचायत मंत्री से मिलकर हम संबंधित दस्तावेजों को उनके समक्ष रखेंगे और यह निवेदन करेंगे कि जल्द से जल्द इसी शासनकाल में संपूर्णानगर को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाए जिससे संपूर्ण नगर का चैमुखी विकास हो सके।  रवि गुप्ता ने प्रण किया है वह हर हाल में अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर माननीय मुख्यमंत्री जी व मंत्रीजी से मिलकर संपूर्णानगर नगर खीरी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग रखेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो संपूर्णानगर भी जल्द ही नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त कर सकेगा। रवि गुप्ता का कहना है कि संपूर्णानगर से लगते हुए सिंगाही खुर्द व अन्य कई स्थानों को जोड़कर संपूर्णानगर को नगर पंचायत बनाया जा सकता है। जिससे संपूर्ण नगर क्षेत्र का विकास भी होगा और पलिया को जिला बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस संबंध में रवि गुप्ता ने नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता से फोन पर वार्ता भी की।

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का जनप्रतिनिधियों द्वारा उद्घाटन
ईसानगर/खमरिया-खीरी। शासन के आदेशों के तहत कोविड-19 बीमारी की नई गाइडलाइन का पालन करते हुए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो  का अयोजन किया गया । आज 10 जनवरी 2021 दिन रविवार से मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों को  पुनः आरंभ कर दिया गया है। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया ध् ईसानगर के अंतर्गत आने वाले दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों क्रमशः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाखुन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवापुर पड़री मैं माननीय मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो  का प्रारंभ जनप्रतिनिधि माननीय सांसद ओर उपाध्यक्ष बीजेपी श्रीमती रेखा वर्मा जी के प्रतिनिधि श्री सुमित कुमार तिवारी जी, श्री उमाशंकर वर्मा जी ओर ज्ञानेंद्र वर्मा द्वारा लाखुन में ओर श्री शिवम सिंह जी द्वारा  पड़री  अस्पताल में फीता काटकर प्रारंभ किया गया। इस मेले में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ  एस0 के0 चक  द्वारा  दोनों मेलों का निरीक्षण किया गया।सभी व्यवस्थाएं  चाक चैबंद मिली।सभी कर्मचारियों ने  इन मेलों में समय से पहुंचकर डयूटी दिया।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर के अधीक्षक डॉ 0बी0के0 स्नेही  भी साथ मे रहे ।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 चक द्वारा बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला एक शासन की एक अति महत्वपूर्ण योजना है ।इसका लाभ गरीब ,वंचित ,  असहायों को मिलता है। जो किसी कारण बस सप्ताह भर अपने गांव से दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा लेने नहीं जा पाते। मेलों के आयोजन से सभी क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई ।ब्लॉक के दोनों मेलों  में सभी विधा के योग्य चिकित्साअधिकारियों द्वारा अपनी 2  सेवाएं प्रातः 10रू00 बजे से शाम 4रू00 बजे तक दी गई। जिनमें एलोपैथिक चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, महिला चिकित्सक, यूनानी चिकित्सक ,योगचार्य आदि ने अपनी सेवाएं दी।इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच ,उपचार, गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग, शुगर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर ,मलेरिया, कालाजार ,टाइफाइड, पीलिया ,आदि की जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। इस दौरान कोविड 19 बीमारी की एंटीजन और आरटीपीसीआर की जांच भी की गई ।मेले में कोविड हेल्प डेस्क का भी गठन किया गया। जिसमें इन  मेलो में आने वाले प्रत्येक आगंतुकों की इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि से जांच की गई। इस दौरान जन आरोग्य मिशन के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए ।इस योजना से गरीबों वंचितों को ₹500000 का निशुल्क उपचार कराने की सुविधा जिले के समस्त 17 सरकारी अस्पतालों और  कुछ चिन्हित प्राइवेट अस्पतालों में निशुल्क मिलता है ।आज के स्वास्थ्य मेला में टी बी रोग, कुष्ठ रोग के बारे में भी जन जागरूकता फैलाई गई ।और समस्त आने वाले जन समुदाय को संक्रामक रोगों ओर नॉन संक्रामक रोगों के बारे में बताया गया ।इन मेलों में महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग द्वारा भी अपनी सेवाएं दी गई। जिनमें उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जिनमें मुख्यमंत्री सुमंगला कन्या योजना ,अति कुपोषित बच्चों की जांच स्क्रीनिंग और रेफरल ,पुष्टाहार आदि के बारे में बताया गया। इन मेलों के बाद पाए गए गंभीर मरीजों को 108 एंबुलेंस सेवा द्वारा जिले पर संदर्भित किया गया। आज के इन मेलों में डॉ बी के स्नेही ,डॉक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ,डॉक्टर सात्विक वर्मा, डॉक्टर आर बी गुप्ता,डॉ माधव लाल सुमन ,डॉ वामिक कमर ,फार्मासिस्ट  चांद खान ,हरनाथ मौर्य,एस एन द्विवेदी, डॉक्टर आलोक कुमार भार्गव ,डॉक्टर संदीप गुप्ता ,डॉ प्रीति वर्मा ,विजय कुमार योगाचार्य के अलावा समस्त क्षेत्र की आंगनवाड़ी, आशाएं ,एएनएम ,द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। आज के मेले में क्रमशः लाखून में 61 और चंदवापुर पड़री में 122 मरीज देखे गए। मेले के सफल आयोजन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ईसानगर डॉ 0बी0के0 स्नेही द्वारा समस्त कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। और कहा कि हम सब लोग हेल्थ विभाग की बैकबोन है ।हम लोग अपने समस्त उत्तरदायित्व ,कर्तव्य का पालन शासन की मंशा के अनुसार करेंगे ।माननीय मुख्यमंत्री जी की हार्दिक इच्छा है कि प्रदेश का कोई भी गरीब स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच से दूर ना रह जाए, वंचित न रह जाए ।इसलिए इन मेलों का आयोजन कोविड 19 बीमारी की धीरे-धीरे कम होने के उपरांत पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। इन मेलों का उद्देश्य गरीब असहाय  लोगों को उनके घर के पास ही हर प्रकार की उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं में दबाए जांचे और उचित उपचार के साथ उचित संदर्भ भी शामिल है। पिछले वर्ष 2020 में जनवरी माह में प्रारंभ किए गए थे लेकिन 20 मार्च के बाद कोरोना बीमारी के केस बढ़ने के बाद इन मेलों  को बंद कर दिया गया था इन मेलों को शासन द्वारा फिर से चालू कर दिया गया है। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि जन जन तक उत्तम प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उन तक  हम लोग पहुंचाए।

ताबड़तोड़ छापेमारी में शराब के काले कारोबार में लिप्त 08 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, 03 को जेल
लखीमपुर खीरी। रविवार को आबकारी आयुक्त उ0प्र0 से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद खीरी में 14 जनवरी 2021 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी विजय ढुल के दिशा निर्देश व जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत रविवार को विभिन्न गठित टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षण क्षेत्र- 3 गिरीश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी निघासन प्रदीप कुमार वर्मा व थाना तिकुनिया की टीम के साथ संयुक्त दबिश ग्राम चक्करपुर थाना तिकुनिया में दबिश की गई। दबिश में 180 लीटर अवैध कच्ची शराब और 15000 किग्रा लहन बरामद की गई। मौके पर तीन व्यक्तियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 पंकज विवेक व उप जिलाधिकारी गोला अखिलेश यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला रविन्द्र कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त दबिश ग्राम बकरगंज व सहाबुद्दीनपुर थाना हैदराबाद में दबिश दी गई। दबिश में 120 लीटर अवैध कच्ची शराब और 16000 किग्रा लहन बरामद की गई। अवैध कच्ची शराब बना रहे 05 व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया कि रविवार को विशेष परिवर्तन अभियान के तहत कुल 300 लीटर कच्ची शराब बरामद की और 31000 किग्रा लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कर दी गई। कुल 08 अभियोग पंजीकृत किए गए। जिसमे 03 को जेल भेजा गया। इसके साथ ही आबकारी दुकानो व संदिग्ध ढाबों का औचक निरीक्षण समस्त टीमो द्वारा किया जा रहा है। दुकान में त्रुटि पाए जाने पर अनुज्ञापी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।


जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया आरोग्य मेलों का शुभारंभ
जिले को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में मेलों की बड़ी भूमिका-डीएम
लखीमपुर खीरी 10 जनवरी 2021। रविवार को जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलो का आगाज हुआ। जिसमें चार अर्बन पीएचसी व 56 ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। इन सभी मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शुभारंभ किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि जिलेभर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 4334 व्यक्तियों ने हेल्थ चेकअप कराकर चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। वही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत के तहत 869 लाभार्थियों ने अपने गोल्डन कार्ड बनवाए, 935 लोगों ने कोविड एंटीजन परीक्षण कराया जो सभी नेगेटिव पाए गए। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरवल में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। सरकार प्रदेश को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ से मेले में अबतक आने वाले मरीजों एवं उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने मौजूद आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिया कि आज से प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेलो के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करें जिससे उन्हें इन मेलो का बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके। सीएमओ मनोज अग्रवाल ने आरोग्य मेले में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में ओपीडी सेवाएं, टी.बी., मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया व कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी आवश्यक जांच उपचार एवं संवर्धन सुविधाएं, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्डों का वितरण, गर्भावस्था व प्रसवकालीन परामर्श, सेवाएं पूर्ण टीकाकरण परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया व निमोनिया की रोकथाम बचाव एवं उपचार की जानकारी व सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण एवं उसके उपचार हेतु समुचित कार्रवाई की जाएगी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओयल मैं आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल की मौजूदगी में किया। बताते चलें कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल सहित जिले के सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण सील रहकर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का जायजा लिया व्यवस्थाओं की पड़ताल की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

225 लोगो की आंख का निःशुल्क परीक्षण किया गया
लखीमपुर खीरी। मितौली मुख्यालय स्थित साईं बाबा हॉस्पिटल मैं गत 10 जनवरी को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन संपन्न हुआ निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन समाजसेवी डॉ प्रशांत शुक्ला मैनेजिंग डायरेक्टर साईं बाबा हॉस्पिटल ने एक भेंटवार्ता में बताया कि उमाप्रभा नेत्रालय लखीमपुर के संचालक प्रमुख नेत्र चिकित्सक डॉ पुनीत मिश्रा आई सर्जन प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार तथा तीसरे मंगलवार को साईं बाबा हॉस्पिटल में मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा जिससे क्षेत्रीय जनता को काफी लाभ मिलेगा। नेत्र शिविर में मुख्य रूप से उमा प्रभा नेत्रालय के चीफ कम्युनिटी ऑफिसर आनंदपाल मिश्रा कम्युनिटी ऑफिसर अजय मिश्रा डॉ प्राची शुक्ला डॉ अंजू सिंह कपिल दिक्षित गुरप्रीत सिंह आदर्श मिश्रा डॉक्टर उमेश बघेल शिव सागर बाजपेई सौरव शुक्ला अखिलेंद्र आदि स्टाफ के व्यक्ति उपस्थित रहे डॉ प्रशांत शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक महीने की 15 व 30 तारीख को डॉक्टर उमेश बघेल जी द्वारा हर प्रकार के मरीजों का निशुल्क परीक्षण साईं बाबा हॉस्पिटल में किया जाएगा  225 मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया।

विधायक ने दर्जनों गावों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। भाजपा विधायक मंजू त्यागी ने दर्जनों गावों का भृमण कर लोगों की समस्याएं सुनकर भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। क्षेत्र के ग्राम सकैथू, जिगनहा, सिसावाखुर्द, भल्लिया बुजुर्ग सहित कई गांवों में चैपाल लगाकर लोगो की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद सुनीत कुमार को पुलिस से सम्बंधित समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर अवगत कराने की बात कही। भल्लिया बुजुर्ग में सुधीर गुप्ता के यहां लगी चैपाल में विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार है। इस सरकार में बिजली, पानी के साथ महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर, 5 लाख के इलाज के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड मुफ्त दिए गए हैं। इसी के साथ दर्जनों योजनाओं से गरीबों का भला हो रहा है। इस मौके पर फरधान मडल उपाध्यक्ष भाजयुमो आशुतोष तिवारी, जिला पंचायत प्रत्याशी सतीश वर्मा, मण्डल मंत्री देवकली दीपक मिश्रा, सतीश गुप्ता, तुसौरा प्रधान भिखारीलाल, रामनरेश पांडेय, राजकुमार पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष बने अनिल शुक्ला
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की लखीमपुर खीरी इकाई के जिला अध्यक्ष के रूप में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी अनिल शुक्ला को मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए व्यापार संगठन ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने श्री शुक्ला को जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व ही संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत संजय गुप्ता कन्हैया की असमय मृत्यु के बाद से उक्त पद रिक्त था।

Related Articles

Comments

Back to Top