भारत बार-बार दिखा रहा दरियादिली, नेपाल भूला मित्रता रोटी बेटी के पवित्र रिश्तों को नाकारकर पहुंचाया ठेस
लखीमपुर खीरी Jan 09, 2021 at 08:08 PM , 158पलियाकलां खीरी। भारत-नेपाल के बीच वर्षो पुराना रोटी-बेटी संबंध सीमा विवाद की भेंट चढ़ गया है। चीन की दखल ने आग में घी का काम किया है। पिछले कुछ समय से भारत की ओर किए जा रहे तमाम कोशिशों के बावजूद पड़ोसी देश नेपाल के साथ रिश्ते सहज नहीं हो पा रहे हैं। भारत की तरफ से बार-बार दरियाली दिखाने के बावजूद नेपाल मित्रता भूलता जा रहा है। इस ताजा उदाहरण भारत-नेपाल सीमा पर देखने के मिल रहा है। कोरोना संकट के कारण करीब नौ माह से बंद पड़े बॉर्डर को भारत सरकार ने खोल दिया है, लेकिन नेपाल की सरकार इसके लिए सहमत नहीं है। नेपाल ने बॉर्डर के अपनी तरफ पुलिस बल तैनात कर सीमा को बंद कर रखा है। इससे भारत के सीमा खोलने के बावजूद दोनों देशों के बीच आवाजाही सामान्य नहीं हो पा रही है। जबकि नेपाली नागरिकों का बेरोक तो भारतीय क्षेत्र में प्रवेश जारी है लेकिन नेपाल ने रोटी बेटी के सारे रिश्तो को भूल कर जिस तरह से भारतीय लोगों पर प्रतिबंध लगा रखा है उससे भारतीय नागरिकों में नेपाल के खिलाफ काफी आक्रोश है वही तराई के व्यापारियों का भी कामकाज बिल्कुल चैपट हो चुका है। चीन की तरह नेपाल भी अब भारत के खिलाफ दोहरा चरित्र अपना रहा है। वह कहता कुछ है और करता कुछ है। भारतीय सरकार ने नेपाली नागरिकों के लिए अपने द्वार खोल रखे हैं लेकिन नेपाल सरकार के दोहरे रवैए ने भारतीय लोगों पर अभी प्रतिबंध लगा रखा है इससे साफ होता है कि नेपाल सरकार रोटी बेटी के इस रिश्ते को निभा पाने में बिल्कुल भी विफल साबित हो रहा है। वहीं भारतीय तराई क्षेत्र के लोगों ने तमाम प्रार्थना पत्र और विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। कई समाजसेवियों ने तराई के व्यापारियों की आवाज बनते हुए उच्च अधिकारियों के कानों तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन जिस तरह से व्यापारी संकट भरे दिन गुजार रहे हैं उससे कई वर्षों तक व्यापारियों को सुधारने में लग सकते हैं।
सीएम का कार्यक्रम स्थगित होने से अफसरों को मिली राहत
पलियाकलां-खीरी। तहसील क्षेत्र के चंदन चैकी में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन का कार्यक्रम स्थगित हो गया, इसकी मिली सूचना पर मुख्यमंत्री की अगवानी की तैयारी में जुटे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जानकरी के अनुसार मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर शुरू हुई थी हवाई पट्टी की साफ सफाई का कार्य नगर पालिका ने जोरशोर से शुरु करवा दिया था। नगरपालिका का पूरा अमला सफाई व्यवस्था मे लग गया था। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम स्थगित होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि कलेक्ट्रेट से सूचना मिलते ही खलबली मचगई और आननफानन में तैयारियों में जुट गए सूबे के मुखिया के आगमन का मामला था सभी विभाग अपने अपने तैयारियों में लग गए हालांकि सीएम के आगमन को लेकर कोई आधिकारिक प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ था। फिर भी अधिकारी-कर्मचारी तैयारी में जुट गए थे। योजनाओं में प्रगति की कोशिश की जा रही थी। वहीं विकास कार्यों के आंकड़े भी दुरूस्त किए गए। हालांकि कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसको लेकर सरकारी कार्यालयों और आमजन के साथ ही पार्टी स्तर पर भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
धूमधाम से मनाई गई संत बाबा नारायण सिंह की बरसी
पलियाकलां (खीरी)। इलाके के बालपुर गांव में स्थित गुरुद्वारा ईश्वर सर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत बाबा नरसिंह जी की बरसी धूमधाम के साथ मनाई गई 30 नवंबर से प्रारंभ हुए कार्यक्रम का 9 जनवरी को धूमधाम के साथ समापन किया गया 9 जनवरी को कार्यक्रम के समापन के दिन कीर्तन जत्था मलपुरी कीर्तन जत्था सकरिया पीलीभीत कीर्तन जत्था पंजाब से आए ग्रंथियों ने गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया ।कार्यक्रम के समापन के दिन बाबा बदकार सिंह ने बरसी के कार्यक्रम में पहुंचे संगत को गुरु की महिमा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और संगत को कहा कि दुनिया में ईश्वर से बढ़कर कुछ भी नहीं है हर इंसान को सच की राह पर ही चलना चाहिए सत्य की राह पर चलने वाले हमेशा कामयाब रहते हैं ।इसके अलावा बाबा जी ने तमाम अन्य बातों को भी संगत को विस्तार पूर्वक बताया इस अवसर पर पटियाला ,अमृतसर, पीलीभीत, लखीमपुर ,पूरनपुर ,पलिया ,मंहगापुर, कबीरगंज, खजुरिया आदि क्षेत्रों से हजारों की संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरुद्वारा परिसर में लंगर का प्रसाद छका । इस मौके पर केसर सिंह ,गुरचरण सिंह, दलजीत सिंह ,हरचंद सिंह ,कर्म सिंह ,हरविंदर सिंह ,परमजीत सिंह ,गुरप्रीत सिंह ,संजीव साहनी ,मनोज साहनी हरिवंश सहानी ,नवीन भसीन ,गौरव गुप्ता सहित हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे।
मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस
खमरिया/ईसानगर-खीरी। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में शासन के आदेशों के क्रम में कोविड 19 की गाइड लाइन के साथ में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जाँच की गई और उनको आवश्यक सेवाएं ओर दबाए आयरन कैल्शियम की गोलियां उपलव्ध कराई गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया के अधीक्षक डॉ0 बी0 के0 स्नेही ने बताया कि शासन के आदेशों के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं की योग्य चिकित्सकों के द्वारा जांच की जाती है। इसी क्रम में आज हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की भी जांच की गई और उनको उचित जांचे ,इलाज ओर दवाएं मुहैया कराई गई।सभी गर्भवती महिलाओं को बताया जाता है कि बो बहुत खास है।जोखिम बाली गर्भवती महिलाओं को स्क्रीनिंग किया जाता है ताकि उनको समय पर रेफेरल हाई सेंटर पर किया जा सके।और जच्चा ओर बच्चा को सुरक्षित बचाया जा सके। डॉ 0स्नेही ने बताया कि इस वार राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के तहत आज पहिली बार जांच कराने आई महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीकृत किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को पहली बार माँ बनने पर ओर बच्चे के पैदा होने पर प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना के अन्तर्गत तीन किश्तों में रुपये 5000 रुपये की धनराशि लाभार्थी को देय है।डा0 स्नेही ने बताया कि हर गर्भवती महिला को जैसे ही पता चले की बो गर्भवती है तो तत्काल सरकारी होस्पिटल में आकर दिखाए ओर रजिस्ट्रेशन कराए ओर समय पर ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट,ब्लड प्रेशर, हेमोग्लोबिन, बजन , आजकल कोविड 19 का टेस्ट भी ओर अल्ट्रासाउंड की जांच अवश्य कराए ताकि जोखिम भरी स्थिति को पहचाना जा सके और समय सीमा में उपचार किया जा सके।जोखिम भारी स्थितियों से निपटने के लिए ही हर तिमाही पर अपनी जांचे अवश्य कराए।ओर अपनी गर्भावस्था में कम से कम 4 जांचे अवश्य कराए ओर टेटनस की दो इंजेक्शन अवश्य लगवाए।डॉ0 स्नेही ने बताया कि किसी भी गर्भवती महिलाओं में निम्न खतरे के लक्षण जैसे तेज बुखार, योनि से श्राव ,त्वचा में पीलापन,तेज सिर दर्द, ओर धुंधला दिखना,उच्च रक्तचाप, योनि से रक्तस्राव ,दौरे पड़ना, हाथों पांवों ओर चेहरे में सूजन आना,भ्रूण का न हिलना ओर कम हिलना ,आदि मिलने पर उसे सतर्क हो जाना चाहिए और तत्काल पास के सरकारी अस्पताल में जाकर योग्य चिकित्सक को दिखाना चाहिए।ओर चिकित्सक द्वारा बताई गई बातों पर अमल करना चाहिए।शासन द्वारा मातृ ओर बाल म्रत्यु दर में कमी लाने के लिए भरसक प्रयाश किये जा रहे है। ऐसी स्थितियों से निपटने के लिये 102 ओर 108 एम्बुलेंस सेवा का निःशुल्क प्रयोग करना चाहिए।अपने ब्लॉक के ईसानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ विनीता सिंह और खमरिया मे डॉ0 हसमत आरा महिला आयुष चिकित्सक संबिदा तैनात है और जो नियमित सेवाएं मुहैया कराती है। आज के दिन सभी गर्भवती महिलाओं की कोविड 19 की जांच भी केम्प लगाकर की गई ।अति गंभीर और गंभीर एनीमिया की महिलाओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन भी लगाए गए ।ओर आयरन व कैल्शियम की गोलियां वितरित की गई।सभी गर्भवती महिलाओं की कोविड 19 की एंटीजेन किट से जांचे की गई।जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव रही।
शहीद हुए किसानों के शोक में प्रार्थना सभा का आयोजन
गोला खीरी। गोला लखीमपुर नानक चैकी पर स्थित शुभम धर्मकांटा पर दिल्ली व सिंधु बार्डर पर वे मियादी धरना दे रहे किसानो के शहीद हुये किसानो को श्रद्धांजलिसभा का आयोजनकिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता शुभमं अग्निहोत्री ने बताया कि किसान आज भी निरंतर अपनी मांगो को लेकर धरना दे रहे किसानों को याद करते हुए मैंने कहा कि हम और भारत का हर देशभक्त इस मुश्किल की घड़ी में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है व इस देशद्रोही व हिटलर शाही सरकार से मांग करता है कि किसानों की जो भी मांगे है उन्हे मान कर यह तीनों काले कानून वापस लिए जाएं। मेरी आप सभी किसान भाइयों से अपील है कि आप सब इस आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले व हमारे किसान भाइयों के हाथों को मजबूत करें।
सपा नेता ने गरीब विधवाओं को वितरण किये कम्बल
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। लखीमपुर खीरी के 139 विधानसभा गोला गोकर्णनाथ के ग्राम पंचायत ककलापुर, मूड़ा कुवंरपुर ग्राम पंचायत बेहड़ामुल्तान , खोखाय , तलियाकुंडा आदि ग्राम पंचायत की सभी विधवाओं को कम्बल वितरण समाजवादी पार्टी के नेता व समाजसेवी एवं ह्यूमन वेलफेयर फॉउंडेशन के अध्यक्ष व संस्थापक वारिस अली अन्सारी द्वारा किया गया। इस वितरण के दौरान सर्वेश भारती , गंगाराम भारती, नंद किशोर भार्गव, अमित अर्कवंशी ,मुन्ना अंसारी ,आसिफ अली अंसारी, बदरे आलम, प्रेम किशोर , मुकेश भार्गव , नीलकंठ यादव , श्रीपाल अर्कवंशी और बहुत से ग्रामवासी और साथी उपस्थित रहे ।
किसान नेता के घर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने की बात चीत
गोला खीरी। दिल्ली बार्डर पर चल रहे बेमियादी धरने को लेकर चल रहे धरना को लेकर सरकार बराबर किसान नेताओं से वार्ता कर रही है लेकिन कोई नतीजा निकलता नजर नही आ रहा है। और दैनिक की मात्रा मे धरना को सफल बनाने के चलते लाखो की संख्या मे किसान पुलिस प्रशासन मे धुल झोंक कर दिल्ली बार्डर पर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के चलते भारी मात्रा मे पहुंच रहे है। जिसके चलते कल हैदराबाद धाना क्षेत्र के गांव अजान मे किसान नेता श्री कृष्ण वर्मा के घर गोला उप जिला अधिकारी अखिलेश कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी विजय कुमार मल्ल व प्रभारी निरिक्षक हैदराबाद सुनीत कुमार ने किसान नेता के घर पहुंच कर उनसे बार्ता कि और सरकास व सासन व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की शहीद आये हुये अधिकारियो ने किसान नेता से कहा सरकार आप के हितो को लेकर काम कर रही है,सरकार के द्वारा जो विल लाया गया है वह बहुत ही कल्याणकारी है,आप लोग किसी के बहकावे मे ना आये।
धधक रही कच्ची शराब की भट्ठियां कर रहीं युवाओं की जिंदगी बर्बाद
पलियाकलां-खीरी। ग्रामीण क्षेत्रों एवं जंगल के सटे गांवों मे कच्ची दारू बनाने का धंधा कुटीर उद्योग के रूप में विकसित हो चुका है। पुलिस एवं आबकारी विभाग की मिली भगत से यह कारोबार धड़ल्ले से फल फूल रहा है। आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते और अधिक नशेदार दारू बनाने के चक्कर मे कच्ची शराब के ग्रामीण निर्माताओं द्वारा नित्य नये-नये प्रयोग करके दारू निकालने के कच्चे माल लहन में मानव जीवन के लिये हानिकारक वस्तुओं एक्सपायरी डेट के इंजक्शनों, जहरीली दवाओं, खादों तक का इस्तेमाल किया जाने लगा है। जिनसे कच्ची शराब मे अनलिमिटेड नशा तो आता ही है बल्कि अक्सर दारू के शौकीन लोगों के सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर उन्हे मौत के मुंह में ढ़केला जा रहा है। पहले तो यह कच्ची शराब के निर्माता किसी जंगल या गन्ने के खेतों के बीच में या नदियों के किनारे सुनसान स्थानों पर दारू बनाते थे। लेकिन अब गंवई इंजीनियरों द्वारा निरंतर प्रयोगों से प्राप्त तकनीक अपनाते हुये अपने छोटे से घर या झोपड़ी मे विशुद्ध पूर्ण स्वदेशी सर्व सुलभ कच्ची दारू निर्माण संयत्र लगा कर और दारू उत्पादन कर घर पर ही बिक्री करने का कुटीर कारोबार चरम सीमा पर है। पलिया क्षेत्र के संपूर्णानगर रोड के किनारे खुलेआम कच्ची दारू का कारोबार किया जा रहा है रिक्खी पुरवा,गदनिया, पंजाब घाट, बम नगर, बिशन पुरी, पटिहन, घोला, बंसी,सिंघिया, अतरिया, शारदा नगर,मटहिया, भीरा, मझगई, मलेनियां, तिलक पुरवा, नौगांवा बसंतपुर एवं पलिया कोतवाली थाना क्षेत्र के नर्सरियों, जंगल के किनारे सटे गांवों में कच्ची का कारोबार बहुत तेजी से फैल रहा है। महिलाएं खाना बनाने के बाद चूल्हे पर मिनी दारू उत्पादक संयत्र लगा कर दो - तीन बोतल दारू जरा सी देर मे निकाल कर बिक्री कर स्वयं रोजगार प्राप्त कर रही है।
युवा भी हो रहे नशे के आदी
तराई में कच्ची शराब का कारोबार बहुत तेजी से फैल रहा है। इसमें युवाओं की भी भूमिका सक्रिय है। नशा एक फैशन सा बन गया है। शादी हो या पार्टी किसी भी अवसर पर शराब के शौकीन युवा नशा करने से नहीं चुकते। इसका खामियाजा भी जनपदवासियों को भुगतना पड़ रहा है। हर रोज दुर्घटनाएं, हत्या, लूट एवं डकैती की घटनाएं हो रही हैं। इसके पीछे कच्ची शराब का भी सहयोग है। युवाओं के अंदर बढ़ रही नशा की लत से समाज में कई तरह की बुराइयां जन्म ले रही हैं। जो देश के लिए अच्छी खबर नहीं है।
कच्ची शराब से कितने हुए बेघर
नगर में शैक्षिक, सामाजिक एवं विकास के मामले में काफी पिछड़ा है। इस पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण कच्ची शराब का धड़ल्ले से हो रहा कारोबार ही है। इस क्षेत्र का आधे से ज्यादा का हिस्सा जंगल के सटे गांवों एवं नर्सरियों के बच्चे जवान होने से पहले ही बूढ़े हो जाते हैं। कितनों ने तो नशा की लत में अपने बीवी के गहने, बर्तन आदि बेच डाले। इससे भी मन नहीं भरता तो खेत भी गिरवी रख देते हैं। कुछ तो खेतों को बेचकर भूमिहीन हो गए। उनके बच्चे बेघर हो गए।
जिला अस्पताल में युवती की लाश की नहीं हुयी शिनाख्त
लखीमपुर खीरी। बीती 7-जनवरी को कोतवाली व शहर लखीमपुर के जिला अस्पताल में एक युवक इमर्जेंसी में 19 वर्षीय ज्योती पुत्री सुनील गुप्ता नामक युवती निवासी ग्राम,थाना व कस्बा सिधौली जिला सीतापुर को बीमारी की हालत में इलाज हेतु भर्ती कराया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। बताते हैं कि यह देख भर्ती कराने वाला युवक भाग गया। चिकित्सक ने उक्त युवती की लाश को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। उसका हुलिया-काली पैजामी,काले मोजे,काली बनियान,फराक (लेगी),स्वेटर,कान में बाली,नाक में बाली, गले में काला धागा,लम्बा कद,गोल मंुह,लम्बा चेहरा,गोरा चेहरा, छोटे बाल व शरीर दुबला है। खबर लिखे जाने तक कई दिन बीत जाने के बाद अभी तक भी युवती के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments