संगठन सृजन अभियान
लखीमपुर खीरी Jan 07, 2021 at 08:07 PM , 371लखीमपुरद्य कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी माननीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी के आव्हान पर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधायक माननीय अजय कुमार लल्लू के दिशा निर्देशन से जनपद के प्रभारी सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी माननीय कुमुद गंगवार जी की देखरेख में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में संपूर्ण जिले की बिजुआए शहर लखीमपुरए पसिगवांए लखीमपुर एनकहा एरमिया बेहड़ए सहित आधा दर्जन से ज्यादा ब्लॉकों में लगभग सात ष्संगठन सृजन अभियानष् की बैठकों का आयोजन हुआ इसी कड़ी में ब्लाक बिजुआ की न्याय पंचायत मूडाखुर्द एन्याय पंचायत सहपुर में क्रमसा 12रू00 बजे से 2रू00 तक 2रू00 से 4रू00 तक ष्संगठन सृजन अभियानष् के तहत बैठकों का आयोजन हुआ जिसमें प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी सहजेंद्र दीक्षितए जिला सचिव ललित कुमार बाल्मीकिए जिला सचिव प्रभारी इंचार्ज के के मिश्राए पीसीसी सदस्य श्री चुन्नू लाल बाल्मीकि एआयोजक श्री रामपाल राजए युवा नेता उदित त्रिवेदी एप्रमुख रूप से उपस्थित रहे दोनों कार्यक्रमों में लगभग चार चार दर्जन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बराबर बनी रहे मुड़ा खुर्द बैठक हिकमतनगर में हुई सहसपुर की बैठक ग्राम भदेड़ में कार्यक्रम में कौशल कुमार गौतमए रघुनाथ प्रसादए सालिकरामए कालूराम गौतमए शहाबुद्दीनए तुलसीराम एप्यारेलाल एजसकरण लाल एरामनिवास राठौरए रामपाल शाक्य ए शिवदयाल साहबए अजय कुमार गौतमए राम सागरए रामगोपाल शाक्यए सद्दाम हुसैन एशिवराज सिंह मिसबाहुद्दीन कलामुद्दीनए शिव गोविंद ए कैलाश चंद पटेल एप्रदीप कुमार पटेल रिजवान अलीए रामू गुप्ताए आसिफए मोइनुद्दीन एमोहम्मद अकीलए संकटा प्रसाद राजए गुलफाम जमील अहमद एआदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे!दोनों जगहों पर न्याय पंचायत अध्यक्ष सहित 21.. 21 कार्यकर्ताओं की सूची का गठन कर लिया गया!
चाइनीज मटर सहित एक तस्कर को पकड़ा
एसएसबी बटालियन की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप
पलिया कलां खीरी। इंडो नेपाल के बसही बॉर्डर पर इन दिनों चाईनीज मटर की तस्करी का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है जिसको रोकने के लिए एसएसबी द्वारा गश्त तेज करते हुए अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि इन दिनों भारतीय बॉर्डर के बसे मंडियों से तस्करी का खेल खेला जा रहा है। जिसमें चंदन चैकी, सूंडा कजरिया, बनगवां, गौरीफंटा सुमेर नगर, कमलापुरी, बसई खजुरिया आदि बॉर्डर क्षेत्रों से तमाम लग्जरी गाड़ियों तथा मालवाहक वाहनों से चाइनीज मटर और खाद व मादक पदार्थों की तस्करी जोरों पर किया जा रहा है। इसी को रोकने के लिए बॉर्डर पर बैठी एसएसबी 49 वीं बटालियन को मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी तस्करी हाथ लगी है। बताया गया है कि सीमा के थाना संपूर्णानगर के बसही एस.एस.बी. प्रभारी भेर जी सोदा को सूचना मिली की एक प्राइवेट वाहन में चाइनीज मटर की तस्करी होने वाली है। तभी मौके पर ही एसएसबी को अलर्ट रहने के लिए कहा। तभी घात लगाए बैठी एस एस बी नेपाल से भारतीय क्षेत्र बड़ा मजरा के सीमा संख्या 203ध्772 के समीप वैगनआर कार में लाद कर लाई जा रही 550 किलोग्राम चाईनीज मटर के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। एस एस बी के पूछताछ में बताया गोविंद पुत्र रामसनेही निवासी कृष्णा नगर थाना संपूर्णानगर बताया गया। जिसकी कार्रवाई करते हुए सीजर बनाकर पलिया कस्टम के सुपुर्द किया। पकड़ने वाली टीम बड़ामजरा सहायक उपनिरीक्षक कृपा सिंधु, योगेश कुमार, महेंद्र कुमार आदि एस एस बी के जवान मौजूद रहे।
पुलिस सुरक्षा एजेंसियों की मिलीभगत से कबाड़ की तस्करी,
पलियाकलां/चंदन चैकी। वैसे तो भारत से नेपाल और नेपाल से भारत को किराना परचून,सीमेंट,मटर,यूरिया खाद आदि की तस्करी तो आम बात है लेकिन वर्तमान समय में पड़ोसी नेपाल देश से सीमा पार कर भारत मे कबाड़ की तस्करी का धंधा भारत नेपाल सीमा से लगी चंदन चैकी मंडी के कुछ तस्करों ने शुरू कर दिया है।ये तस्कर खराब कबाड़ कहलाई जाने वाली 150 एम्पियर,12 वोल्ट,20 वोल्ट आदि की बैटरी नेपाल से किलो के हिसाब से खरीदते हैं और कैरियर के द्वारा सीमा पार कराकर भारत मे ऊंचे दाम पर बेंच देते हैं सूत्रों के अनुसार इस धंधे में तस्करों को लगभग 10 से 20 रुपए किलो का लाभ होता है यानी 50 कुंतल बैटरी नेपाल से भारत लाकर बेचने पर 50 हजार से 1 लाख रुपये का लाभ होता है।इसी प्रकार कबाड़ तांबे व सिल्वर के बर्तनों की भी तस्करी की जाती है जोकि वर्तमान समय मे चंदन चैकी से की जा रही है।यहां के तस्कर दिन रात नेपाल से भारत कैरियरों के द्वारा कबाड़ लाते हैं और फिर उन्हें चंदन चैकी से पलिया चलने वाली डग्गामार टाटा मैजिक सवारी गाड़ियों से पलिया पहुंचा देते हैं।इस तस्करी के काम को अंजाम देने के लिये यहाँ के कुछ तस्करों ने तो टाटा मैजिक सवारी गाड़ी खरीद तक ली है जिससे वो सवारी ढोने की आड़ में तस्करी के धंधे को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं।सूत्रों के अनुसार इस तस्करी की जानकारी स्थानीय कोतवाली पुलिस को भी किंतु वह इन पर अपना शिकंजा नहीं कसती जिससे कि स्थानीय पुलिस व सीमा सुरक्षा एजेंसी की इन तस्करों से मिलीभगत होना प्रतीत होता है।
कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन
सिंगाही-खीरी।केंद्र द्वारा लागू कृषि कानून के विरोध व दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में क्षेत्र के किसान संगठनों का अनेक प्रकार से प्रदर्शन भी जारी है। गुरुवार को किसान के एक संगठन ने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसानों ने तिकुनियां से निघासन तक अनेक प्रकार से किसान के समर्थन में नारे लगाते हुए रैली निकाली और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। किसानों द्वारा शांति पूर्ण ढंग से कृषि बिल के विरोध में निकाली गई रैली से रोड पर व निघासन तहसील परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। रैली का नेतृत्व कर रहे किसानों ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने, कृषि लागत से 50 फीसदी अधिक पर एमएसपी देने का वादा किया था, लेकिन किसानों को लाभकारी मूल्य देना तो दूर सरकार ने तीन नए कानूनों को बना कर खेती व खेत को पूंजीवादी कम्पनियों के हवाले कर दिया है। उपजिलाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता को दिए गए ज्ञापन में किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मांग की। किसानों द्वारा कृषि कानून विरोध रैली में क्षेत्र के हजारों किसान मौजूद रहे।
टी बी खोजी अभियान की हुई शुरूआत किट की गई वितरित
जादूगर द्वारा किया गया प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के टी बी हारेगा देश जीतेगा कार्यक्रम के तहत 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक तीन चरणों में एक्टिव केस फाइंडिग अभियान (एसीएफ) चलाया जा रहा है। इस दौरान टीबी खोज के साथ साथ कोविड के मरीज भी खोजे जा रहे है। शनिवार को अधीक्षक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी0 के0 स्नेही ने एक क्षय रोगी को दवा की किट देकर टीबी के सम्भावित मरीजों की खोज में घर घर जाने वाली टीमो को रवाना किया था। अधीक्षक डॉ0 स्नेही ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि जब भी आपके घर पर टीम आये तो उनके द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के सही जवाब दें, जिससे हम होने वाली टीबी जैसी बीमारी से बचे रह सकते है, और प्रधानमंत्री द्वारा भारत को सन 2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना पूरा करने में अपना योगदान दे सकते हैं। डॉ. स्नेही ने बताया कि इस चरण में 2 जनवरी से 12 जनवरी तक शहरी और ग्रामीण मलिन बस्तियों में क्षय रोग की टीमें घर जाकर लोगों की स्क्रीनिग कर बलगम की जांच कर रही है। इस दौरान एचआइवी व डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की विशेष रुप से जांच हो रही है।खोजी अभियान में मिलने बाले मरीज का पंजीकरण निक्षय पोर्टल पर करते हुए उनका इलाज शुरू कर दिया जा रहा है । उन्होंने ने बताया कि टी.बी. के निदान हेतु यह जरूरी है कि जीवाणु का पता लगाने के लिए लगातार तीन दिन तक कफ की जाँच करवाई जाए। वह रोगी, जो पूरी इलाज नहीं करवाते अथवा दवा अनियमित लेते हैं, उनके लिए रोग लाइलाज हो सकता है और यह जानलेवा भी हो सकता है। क्षयरोगी को बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, तम्बाकु, शराब अथवा किसी भी नशीली वस्तु से परहेज करना चाहिए।डॉ0 स्नेही ने बताया कि घर-घर खोज अभियान के दौरान विभाग द्वारा 20 टीमें बनाई गई हैं जिनमें लगभग 40 स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता और 4 सुपरवाईजर हैं, द्वारा ब्लॉक की 20 प्रतिशत जनसंख्या को इस अभियान के दौरान आछादित किया जा रहा है द्य इस दौरान क्षय रोग विभाग के स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता के साथ डॉ 0एम एल सुमन ,डॉ 0हसमत आरा, अनिल कुमार राज ,दीपक मिश्रा , विजय कुमार योगचार्य ,शिबम वर्मा,ओर पृथ्वी पाल आदि मौजूद रहे ।
सभी सड़के बदहाल
लखीमपुर/मोहम्मदी खीरी-विकास खण्ड मोहम्मदी क्षेत्र के अंतर्गत रेहरिया से मझिगवां जाने वाली सड़क पूरी तरह टूट गई है वहीं पिपरिया कप्तान में भीषण गन्दगी फैली हुई है टूटी नालियों का पानी सड़क पर भर रहा है जिससे रास्ता पूरी तरह से टूटने की कगार पर पहुंच गया है।गाँव में सफाई कर्मियों का कहीं नाम पता नहीं है पूरे गाँव की नालियों का पानी सडक पर भरता है जिसके कारण गाँव में निकलने के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडता है। गाँव को जाने के लिए कोई भी मार्ग सही नहीं है जबकि ग्राम सभा क्षेत्र में भाजपा विधायक का क्षेत्र है फिर भी यह क्षेत्र विकास कार्यो से वंचित है और मोहम्मदी से गोला को जोडने वाली प्रमुख सम्पर्क मार्ग से रेहरिया से मझिगवां रोड की हालत दयनीय बनी हुई है। क्षेत्र की जनता अपने कस्बे को जनपद के रूप में देखने की माँग कर रही है लेकिन यहाँ के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की मूलभूत व विशाल समस्यायों जैसे सड़क पानी गाँवो में सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से करवाना पडेगा।रेहरिया मझिगवां सुंदरपुर सहित दर्जनों गाँवो को जोडने वाले रास्ते खस्ताहाल बने हुए है।यदि इन सभी गाँवों से किसी मरीज को या फिर गर्भवती महिलाओं को सी एच सी पर रात को ईलाज कराने के लिए लाना हो तो मरीज की जान खतरे में पड जायेगी क्योकिं सडको की हालत इतनी खराब है कि समय से मरीज को पहुँचाया नहीं जा सकता है।रात में इस सड़क पर निकलना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि टूटी सड़क और गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग इस पर कोई भी संज्ञान नहीं ले रहा है जिससे गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अब अनियमितता की शिकार होती जा रही है।आखिर इस रोड पर लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की भी नजर क्यों नहीं पड़ रही है क्योंकि इस पर लगातार आवागमन होता रहता है आखिर इस मामले पर सभी लोग क्यों सुधि नहीं ले रहे हैं और चुप्पी साधे क्यों बैठे हुए हैं।क्षेत्रीय जनता निकलने पर बहुत परेशान हो रही है क्योंकि पूरी रोड जगह-जगह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
करोड़ों का जांच में फर्जी दस्तावेज प्रधान व सेक्रेटरियो ने लाभार्थियों को योजनाओं से रखा दूर
पलियाकलां खीरी। उत्तर प्रदेश योगी सरकार ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए करोड़ों रूपए का बजट देने के बाद भी विकास कार्य धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है, उसकी बड़ी वजह है ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत सेक्रेट्री जिनके हाथों में गांव की विकास कार्य योजनाएं सौंपी गई है लेकिन जिस तरह से योजनाओं में भ्रष्टाचारी का रंग देते हुए कार्य किया जा रहा है उससे सरकार की छवि तो धूमिल हो ही रही है साथ ही सरकार में बैठे नुमाइंदों की भी काफी किरकिरी हो रही है। एक कारण यह भी है कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से सरकार की योजनाओं को घरों तक पहुंचने के लिए जी तोड़ दिन रात मेहनत कर पहुंचाने का कार्य कर रही है। लेकिन सरकार मैं बैठे सरकारी नुमाइंदे इन सभी मेहनतों पर पानी फेरने का काम किया जा रहा है। लखीमपुर खीरी के 90 किलोमीटर दूर गांव में हालात इन दिनों बद से बदतर होते जा रहे हैं यही दिखाने के लिए आपको ले चलते हैं पलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रिक्खी पुरवा के किष्णा नगर में जहां लगभग दो साल पहले प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत दर्जनों रोड़ों का निर्माण कार्य किया जाना था लेकिन भ्रष्ट नियत और घोटाले की ललक ने आंखों पर ऐसी चादर चढ़ा दी की उस चादर में सभी योजनाएं दम तोड़ती हुई साफ देखी जा रही है। कई बार ग्रामीणों ने पलिया तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र लेकर रोड़ को जल्द से जल्द बनाए जाने के लिए दे चुके हैं यही नहीं मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी तमाम ग्रामीणों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है जिसकी शिकायतों में फर्जी दस्तावेजों को लगाकर गांव में जमकर भ्रष्टाचारी की जा रही है एक भी शिकायतों का मौके पर आकर अधिकारियों ने निस्तारण करना उचित नहीं समझा और ना ही निरीक्षण किया जिससे ब्लॉक में बैठे तमाम ग्राम पंचायत के अधिकारियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं वही रिक्खी पुरवा के प्रधान पर कई घोटालों के आरोप भी लगातार लग रहे हैं कृष्णा नगर निवासियों ने कहा कि ऐसा भ्रष्ट प्रधान व अधिकारी हम लोगों ने जीवन में नहीं देखा। कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि गांव के ग्राम पंचायतों में जिस तरह से प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं और भारी-भरकम बजट दे रही है वह धरातल पर कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है। देखा जाए तो एक भी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को नहीं मिल और मिला भी है तो उसकी निछावर में भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ी है। वहीं अगर बात करें गरीब तबके के लोगों की तो ना तो उनके पास आज भी शौचालय है और ना ही प्रधानमंत्री आवाज मिला है।
गांव के रसूखदारों को मिला योजनाओं का पूरा लाभ
गांव के कई प्रधान व रसूखदारों को योजनाओं का पूरा लाभ मिलता साफ देखा जा सकता है घर के सामने बनी रोड, घरों में सौर ऊर्जा लगी लाइट, आंगन में सरकारी हैंडपंप, घर के सामने साफ सफाई करता सफाई कर्मी वह रे प्रधान जी के ठांठ बाट।
न्याय की आस में दर-दर भटक रहा पीड़ित नहीं लिखी जा रही रिपोर्ट
सुजावलपुर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत का मामला
लखीमपुर-खीरी। घटना दिनांक 31 दिसंबर की रात की है जब वह जब निवासी बबलू रस्तोगी मृतका के घर आया और मृतका से मारपीट करने लगा तथा अपने साथ लाए हुए दो शराब के पव्वे में से पीट-पीटकर एक पव्वा महिला को जबरन पिला दिया और यह धमकी यह धमकी देते हुए चला गया हम तुम्हें मार जरुर डालेंगे देर रात वापस आने पर शराब के नशे में धुत बबलू रस्तोगी ने घर में तांडव मचाते हुए मृतका के साथ फिर मारपीट शुरू कर दी अपनी मां को फिरता देख 14 वर्षीय अनूप कुमार पड़ोस कुछ ही दूरी पर रह रहे अपने ताऊ ताई को बुलाने चला गया जैसे ही वह परिजनों के साथ अपने घर पहुंचा तो खिड़की की दराज से देखा उसकी मां फांसी के फंदे से लटक रही थी यह देखकर वह चीख उठा अफरा तफरी मच गई मामले की जानकारी थाना नीमगांव को दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सबको उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग आना बताया जाता है आरोप मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए हैं वही घटना के चश्मदीद गवाह व मृतका का 14 वर्षीय बालक अनूप कुमार की माने तो उक्त बबलू का काफी समय से उसके घर आना जाना था और उसकी मां के पास अक्सर बबलू रस्तोगी आता था और मारपीट व हंगामा करता था कई बार बबलू रस्तोगी ने उसके घर में रखी दाल,चावल,रिफाइंड व अन्य सामान एक में मिलाकर रख दिया और कहा कि हम खाने नहीं देंगे घटना दिनांक 30-31 की रात की है जब बबलू नशे में धुत होकर आया है और मेरी मां से मारपीट करने लगा तथा अपने साथ लाए हुए शराब के पौधों को खोल कर जबरन मेरी मां को पिला दिया और जमकर उनकी पिटाई की यह देखकर मैं अपने ताऊ के घर दादी और चाचा ताऊ को बुलाने चला गया जब मैं वापस आया तो देखा मेरी मां फांसी के फंदे पर झूल रही थी और बबलू रस्तोगी घटना से फरार था अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के बाद मैंने थाने में तहरीर दी लेकिन विपक्षी दलों से सांठगांठ होने के चलते आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है जिससे हौसले बुलंद विपक्षी गांव प्रार्थी पर सुला करने का दबाव बना रहे हैं पुनरू समझौता न करने पर या आगे कार्यवाही करने पर जान से मार देने की धमकी देते हैं उक्त लोगों की धमकी से पूरा परिवार भयभीत है। इस बाबत में जब प्रभारी निरीक्षक नीमगांव से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है मामले की जांच कराई जा रही है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments