गीतकार नवल सुधांशु जी का भीखमपुर हुआ स्वागत

लखीमपुर खीरी , 421

लखीमपुर खीरी। गत दिवस शहीद राज नारायण मिश्र के गांव भीखमपुर पहुंचने पर गीतकार नवल सुधांशु जी का भीखमपुर के युवाओं ने जोरदार स्वागत किया नवल सुधांशु जी समाजसेवी तरुण शालू भीखमपुर के पुत्र के अन्नप्राशन में पहुंचे थे । इस दौरान नवल सुधांशु जी ने कहा देश प्रेम सबसे बड़ी तपस्या है मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मेरा हर कदम देश हित के लिए उठे प्रेम एक ऐसी तपस्या है जिसके साधक कम है प्रेम से दुनिया जीती जा सकती है देश में भाईचारा कायम रहे यही हमारा संदेश है ।उनके प्रसंशको ज्ञानेंद्र मिश्रा, सौरभ मिश्रा, पवन मिश्रा, अमन मिश्रा, आदि लोगो ने खूब सेल्फीबाजी की।

कपरहा गांव मे सिक्ख किसानो के साथ थाना प्रभारी ने किया संवाद
गोला खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव कपरहा मे ग्राम प्रधान नीरज शुक्ला के साथ गांव के बाहर झाला बनाकर रह रहे सिक्ख किसानो ने पहुच कर उनके साथ बार्ता की है। इस अवसर पर हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक सुनीत कुमार ने सिक्ख समुदाय के कश्मीर सिह,सरदार,बलविंदर सिंह,अम्रत सिंह,सरदार बब्बू सिंह,समर सिंह,सरदार अंग्रेज सिंह,से बार्ता कर सरकार के द्वारा जो भी किसान बिल लाया गया हे वह किसानो के लिये बहुत ही कल्याण कारी है, किसी भी के बहकावे मे न आयें,यदि कोई ब्यक्ति आप लोगो को गुमराह कर रहा है या किसान विल को लेकर  आप लोगो को गुमराह कर रहा हो ऐसे लोगो से दूर रहने की नसीहत दी जाती है, और आप लोगो से यह निवेदन करना चाहता हूं किसान लोग अपने अपने घरों मे ही रहे,किसी को दिल्ली या सिन्धु बार्डर पर जाने की जरूरत नही है।आप लोग अपने परिवार मे अपनो के साथ प्रेम पूर्वक रहे।जिसका समर्थन ग्राम प्रधान नीरज शुक्ला ने भी किया। इस अवसर पर हल्का प्रभारी महेन्द्र यादव,आरक्षी संजय राय,आरक्षी महाबर सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

नव वर्ष मे कपरहा प्रधान ने कराया सूक्ष्म जलपान
गोला खीरी।तहसील क्षेत्र के ग्राम कपरहा प्रधान नीरज शुक्ला ने अपने ग्राम सभा के लोगो को एवं क्षेत्र वासियो को नव वर्ष की दिली मुबारकबाद दी है।
इस अवसर पर सभी ग्राम वासियो को सुबह से शाम तक अनवरत रूप से अपने आवास पर ग्राम प्रधान कपरहा नीरज शुक्ला ने लोगो को शूक्ष्म जलपान करा कर लोगो के लिए मंगलकामना की दुआये की। वही कोरोना काल का समय होने के चलते ग्राम प्रधान ने सोसल डिस्टेसिंग का पालन करने और मुंह पर मास्क लगाकर लोगो से मिलने की सलाह दी।इस अवसर पर सभी क्षेत्र वासियो ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर नव वर्ष के आगमन का बेसब्री से इन्तजार किया।इस अवसर पर जडौरा  प्रधान अनुराग मिश्र,देबकली प्रधान विजय तिवारी, डायरेक्टर केन सोसाइटी राजीव शुक्ला,सहित तमाम गणमान्य क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।


अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोबाइल ब जैकेट वितरित
गोला खीरी । महेशपुर रेंज मुख्यालय में बाघ संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वन विभाग एवं विश्व प्राकृतिक निधि (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा महेशपुर वन कार्यालय पर संयुक्त रूप से एक बैठक की गई जिसमें मानव वन्य जीव संघर्ष विषय पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश आरके सिंह द्वारा यह बताया गया कि लगभग 1 या 2 वर्ष में वन विभाग के द्वारा इतनी मेहनत की गई है कि हर गांव वालों के साथ सामंजस्य स्थापित किया गया की किसी भी क्षेत्र या गांव में बाघ संबंधित कोई भी घटना ना घटित हो वन विभाग ब डब्ल्यूडब्ल्यूएफ टीम के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा हमेशा प्रयास रहा है की गांव वालों से सामंजस्य बनाकर रखा जाए लगभग एक 2 वर्ष के परिणाम स्वरूप विभाग के कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई और इसके परिणाम में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ द्वारा विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एक मोबाइल व जैकेट देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश आर के सिंह,डीएफओ समीर कुमार वर्मा, कोऑर्डिनेटर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ डॉ मुदित कुमार गुप्ता, वन क्षेत्राधिकारी गोला बनवारी लाल शाक्य, वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी महेशपुर मोहम्मद मोबीन आरिफ, वन दरोगा जगदीश प्रसाद, राम नरेश वर्मा, सत्यम सिंह, रोहित श्रीवास्तव, वनरक्षक अजीत कुमार सिंह, राजेश कुमार आदि वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

खबरें ना छापने के लिए कुछ पत्रकारों को दिया जा रहा है लॉलीपॉप
योजनाओं में भ्रष्टाचार पर जल्द होगी कार्रवाई
उच्चाधिकारियों ने दिया आश्वासन

पलियाकलां खीरी। पलिया ब्लाक के कई गांव में योजनाओं के साथ किए गए भ्रष्टाचारी पर अब उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया जाता है कि पलिया ब्लाक के गांव में जिस तरह से भ्रष्टाचारी अपने पूरे चरम पर है उससे ब्लॉक में बैठे अधिकारी अब नया हथकंडा आजमाना शुरू कर दिया है लगातार भ्रष्टाचार की अख़बारों को प्रकाशित की जा रही है उस से बौखलाए कुछ पदों पर बैठे लोग षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया है यह तब देखने को मिला जब गांव की कमियों को लगातार उजागर करना कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने संबंधित अखबारों के गिने चुने लोगों को अपने चेम्बर में बुला कर एक दूसरे की छींटाकशी करनी शुरू कर दी मामला यहीं नहीं धमा कुछ लोग भ्रष्टाचारी की खबरों से अपनी अपनी रोटियां सेकने ब्लॉक पहुंचे और पत्रकार को ही अपनी बातों से गलत ठहराना शुरू कर दिया एक कारण यह भी है कि भ्रष्टाचारी की खबर उजागर करने के लिए सामने तो नहीं आते हैं बल्कि किसी पत्रकार के खिलाफ खड़े होने के लिए हमारे ही अपने बीच के लोग संबंधित पदों पर बैठे लोगों के सामने एक दूसरे की कमियां गिनाने शुरू कर देते हैं। जिससे गांव-गांव में फैली भ्रष्टाचारी उजागर और कार्रवाई होने की वजह दम तोड़ देती है आखिर कब जागेगा यह चैथा स्तंभ। यही कारण है कि कुछ लोगों को ब्लॉक के सम्मानित पदों पर बैठे लोगों ने अच्छे-अच्छे ब्रांडो की लॉलीपॉप देकर भ्रष्टाचारी की खबरें प्रकाशित ना करने के लिए सिफारिश करना शुरू कर दिया। उन भ्रष्टाचारियों को कहीं ना कहीं अभी डर है की जितनी भी भ्रष्टाचारियों से बड़ी-बड़ी इमारतें बनाई है और महंगी महंगी लग्जरी गाड़ियों में बैठकर मलाई काट रहे हैं कहीं ऐसा ना हो योगी सरकार संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करना शुरू कर दें। वही योगी सरकार ने भी कड़े तेवर दिखाते हुए ब्लॉक के अधिकारी व प्रधान जो भी भ्रष्टाचारियों में लिप्त होगा उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं अब देखना होगा कि ऐसे भ्रष्टाचारियों पर योगी सरकार क्या कार्रवाई करती है।

गाड़ी के सामने आई नीलगाय बाल बाल बचे
जिला पंचायत प्रतिनिधि पिंटू चैधरी गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
पलियाकलां खीरी। लखीमपुर खीरी में जिला पंचायत की बैठक में पहुंचे पिंटू चैधरी अपनी फोर व्हीलर गाड़ी से बैठक में जाने के लिए रवाना हो गए जैसे ही जिले पर बैठक खत्म हुई वापसी पलिया के लिए आ रहे थे तभी बिजुवा के करीब पहुंचे ही थे इस बीच अचानक झाड़ियों से निकलकर नील गाय गाड़ी के सामने आ गई गनीमत इतनी रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ सिर्फ गाड़ी ही क्षतिग्रस्त हुई अगर मौके पर नहीं संभलते तो कोई  बड़ा हादसा हो सकता था। जैसे ही यह खबर पलिया तथा परिजनों को लगी सभी लोगों ने के हाल-चाल लेने के लिए लगातार फोन कर जानकारी ली तभी जिला पंचायत प्रतिनिधि पिंटू चैधरी ने अपनी सही सलामती के लिए लगातार आ रहे फोन पर सभी लोगों को अपने बारे में जानकारी दी और कहां कि जिस तरीके से नीलगाय आने से एक बड़ा हादसा टला है अगर कहीं बाइक या छोटे वाहन होता तो शायद हादसा गंभीर हो जाता।


रोडवेज की बसों में यात्रा करने को मजबूर यात्री
रोडवेज बसों में लग रहा धक्का, जोर लगा के हईशा
पलियाकलां खीरी। रोडवेज डिपो की खटारा बसों में यात्री यात्रा करने को मजबूर हैं। गोला डिपो में वैसे तो कहने को सैकड़ों बसें है, लेकिन इनमें से भी लगभग आधी से ज्यादा बसों का हाल बेहाल है। सवारियों से भरी विभिन्न डिपो की रोडवेज बसें पलिया गौरीफंटा के रूटों पर बीच रास्ते खड़ी हो रही है। खराब होने का मुख्य कारण बसें पुरानी होना है। कोई बस कब और कहां खराब हो जाए कुछ पता नहीं। रोडवेज विभाग के कर्मचारी भी क्या करें बसें इतनी पुरानी हो गई उनको चलाना मुश्किल भरा हो रहा है।
बाक्स
बसों में करंट छोड़ने की आ रही समस्या
रोडवेज की बसों में बीच रास्तों में करंट छोड़ रही है। बस चालक अक्सर इस तरह की शिकायत कर रहे हैं। यात्रियों से धक्का लगा कर स्टार करनी पड़ती है इससे यात्रियों को परेशानी तो उठानी पड़ती है लेकिन इसी में रोडवेज के ड्राइवरों पर भी खतरा मंडराने लगता हैं। कुछ तो रोडवेज में बसों की कमी है और कुछ मेंटेनेंस के बाद भी रूट पर नहीं चल पाती है। बसों की स्थिति खराब होने के कारण इन बसों पर सफर करना खतरों से भरा रहता है। विभिन्न संगठन बसों की कमी दूर करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है।


डीएम-एसपी ने किसानों के साथ चैपाल लगाकर किया संवाद

लखीमपुर खीरी। शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय दुल के साथ तहसील गोला व ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिजुआ एवं भीरा के किसानों के साथ चैपाल लगाकर किसानों के साथ संवाद किया। सर्वप्रथम दोनों अधिकारी तहसील गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र स्थित विकासखंड बिजुआ के ग्राम बिजुआ पहुंचकर बिजुआ एवं निकटवर्ती ग्रामों के किसानों के साथ चैपाल लगाकर संवाद किया। इस दौरान डीएम-एसपी ने मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना व स्थानीय मुद्दों, समस्याओं व पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर समस्याएं जानी। उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से गन्ना उत्पादन सहित गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में भी अद्यतन जानकारी हासिल की। उन्होंने चीनी मिलवार भुगतान की अद्यतन स्थिति से किसानों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी कोई समस्या रह जाती है तो वह उन्हें अथवा उनके अधीनस्थ अधिकारियों को किसी भी समय  संपर्क कर अपनी समस्या का निदान करा सकता है। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। किसानों के बिना एक सशक्त समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। इस दौरान मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी गोला गोकरण नाथ अखिलेश यादव पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला आर के वर्मा सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। इसके उपरांत दोनों अधिकारी भीरा पहुंचे। जहां उन्होंने विवेकानंद एकेडमी के परिसर में भीरा सहित समीपवर्ती गांवों के किसानों के साथ चैपाल लगाकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद किसानों की समस्याएं सुनी। उनके निस्तारण हेतु संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों, समस्याओं, पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की।


पाइप में लीकेज के कारण समस्या
लखीमपुर खीरी। कस्ता कस्बे में निर्मित आम नागरिकों की स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हेतु बनाया गया ओवरहेड टैंक मैं निर्माण के समय खराब पाइप डाले जाने के कारण लीकेज की समस्या आज भी बनी हुई है कस्ता कस्बे में रास्तों पर ओवरहेड टैंक का पानी बहता हुआ नजर आ रहा है ज्ञात हो कि वर्तमान समय में जल निगम के अधिकारियों द्वारा कस्ता कस्बे में लीकेज की समस्या को ठीक करने के लिए एक अभियान चलाया गया था किंतु उक्त एजेंसी द्वारा कोई भी लीकेज बंद नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण जब भी पानी का संचालन किया जाता है तो रास्तों पर बराबर पानी निकला करता है जिससे कस्ता कस्बे के रास्ते खराब होते जा रहे हैं कस्ता शिव मंदिर के पास कई बार कर्मचारियों द्वारा लीकेज की समस्या को ठीक किया गया किंतु लीकेज की समस्या आज भी बनी हुई है नागरिकों में रोष व्याप्त है

प्राईवेट अस्पताल की गलतियों से महिला चढ़ी मौत की भेंट
गोला गोकरननाथ खीरी। प्राईवेट अस्पताल की गलतियों से एक महिला मौत की भेंट चढ़ गई। यह मामला पूरा तहसील गोला गोकरण नाथ के  भूतनाथ रोड का है । जहां पर न्यू सुपर हॉस्पिटल के नाम से चलाया जा रहा था। जिसमें डिलेवरी के लिए  रूबी देवी 22 वर्ष पत्नी शिवम वर्मा निवासी सिशनौर की डिलीवरी होना था ।घरवाले शाम को करीब 8रू00 बजे महिला को न्यू सुपर हॉस्पिटल भूतनाथ रोड  में भर्ती कराया था ।  भर्ती कराने के बाद में अप्रशिक्षित डॉक्टरों के होते हुए महिला का ऑपरेशन कर दिया गया। जिससे महिला की मौत हो गई। और उसका बच्चा अभी किसी दूसरे अस्पताल में ऑक्सीजन के ऊपर जिंदगी और मौत की सांसे ले रहा है । जब यह घटना हुई तब डॉक्टरों ने न्यू सुपर हॉस्पिटल को बंद करके मृत महिला  शव को हॉस्पिटल के बाहर ही गेट पर छोड़कर  भाग गए । सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो वह अस्पताल पर आए और उन्होंने महिला को मृत पाया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और वह लोग डॉक्टरों के ऊपर आरोप लगाते हुए मृत शरीर को वहीं पर पड़ा रखा। पुलिस प्रशासन को सूचना दी । जिस सूचना से  क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार वर्मा, प्रभारी निरिक्षक  अरविंद कुमार पांडे, नानक चैकी इंचार्ज कुलदीप सिंह आदि पुलिस बल मौजूद रहा । लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिल पा रहा है। जबकि परिजन लोग पोस्टमार्टम ना करवाने की मांग कर रहे हैं। और डाक्टरों को तत्काल प्रभाव से पकड़ कर अपने सामने लाने के लिए पुलिस बल से यह बातें कह रहे हैं। क्या लगता है ऐसे ही गोला नगर में आए दिन इन प्राइवेट अस्पतालों के अप्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा महिलाओं के प्रति मौत की भेंट चढ़ती रहेंगी। बताया जा रहा है कि बांकेगंज सीएससी से कुछ आशा वर्करों ने इस मरीज को यहां पर एडमिट कराया था। आगे जो ठीक तरीके से जांच की जाती है। तो इसमें कई उच्च अधिकारी कटघरे में आएंगे।

 

प्रेमियों से मिलकर करायी पति की हत्या
लखीमपुर खीरी। कोतवाली फूल बेहड़ के ग्राम सुरजीपुरवा मजरा रामनगर खुर्द निवासी २८ वर्षीय अजय कुमार को पत्नी आरती के प्रेमियों ने पीट पीट कर अधमरा कर दिया। अजय कुमार को ११२ नंबर पुलिस ने जिला अस्पताल लखीमपुर में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अजय कुमार के शव का पंचनामा भरने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना के संबंध में बताते हैं  कोई पांच वर्ष पूर्व अजय कुमार का विवाह कोतवाली गोला के ग्राम रसूलपनाह निवासी रमेश की बेटी आरती के साथ हुआ था। आरती इस दौरान कई बार गर्भवती हुई। परंतु अजय कुमार के न चाहते हुए भी उसने गर्भ पात करा दिया था। चर्चा है कि अजय कुमार के साथ आरती के चाहने वालों की संख्या गांव में भी थी।जब कभी आरती के प्रेमी बुलाते थे तो आरती बगैर पती को जानकारी दिये  मायके चली जाती थी । फिर भी अजय पत्नी आरती से बहुत प्रेम करता था। आरती ने सूझ-बूझ से अपने मायके से एक किलो मीटर दूर दुर्घटना दिखाने के उद्देश्य से अजय की अपने प्रेमियों से पिटाई करायी थी।घटना के बाद से आरती उसके पिता रमेश सहित पूरा परिवार गांव से फरार बताया जाता है। पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सकों ने अजय के शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चोटे दर्शाते हुए दिमाग की हड्डी टूटने के कारण मृत्यु होने की पुष्टि की है।

 

अध्यापक ने लगाई फांसी

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर से सम्बद्ध पुलिस चैकी जेल के मोहल्ला नौरंगाबाद में बेरोजगारी से तंग ताइक्वांडो के अध्यापक २३ वर्षीय नफीस मंसूरी ने फांसी लगाकर कर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने नफीस के शव का पंचनामा भरने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। नफीस की सहर व अधिकारियों में अच्छी छवि होने के कारण उधार पैसे मांगने में भी संकोच बरतते थे। लाकडाउन लगते ही ताइक्वांडो सीखने वाले बच्चों की संख्या घटती चली गई। वर्तमान समय में दिन प्रतिदिन बढ़ती तंगी को देखकर नफीस ने मौत को गले लगा लिया।

 

पुलिस ने शिकायतों के बाद नहीं सुनी बेटों की बात
लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद के ग्राम महमदाबाद निवासी ७५ वर्षीय बालकराम की तीन बीघा जमीन ग्राम तकिया निवासी राकेश गड़रिया ने चारसौबीसी करके अपने नाम लिखा ली थी। जानकारी होने पर बालक राम अपने होस खोकर पागल हो गया था। जिसकी सिकायत अनेकों बार बेटों अरुण,रामजीत व कृपाल ने थाने में की थी। परन्तु पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी।बालक राम की मौत होते ही। बेटों ने जैसे ही पोस्टमार्टम कराने के लिए थाने में शिकायत की वैसे ही राकेश ने जाल साजी से लिखायी जमीन वापस करने का आग्रह करते हुए कहा कि कोई कानूनी कार्रवाई न करो। पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सकों ने बालक राम के पेट में मौजूद खाने को सुरक्षित कर लिया है।

 

बच्ची सहित बृद्ध की दुर्घटना में मौत
लखीमपुर खीरी। जनपद के दो विभिन्न थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत अलग-अलग दुर्घटनाओं में २२ दिन के बच्चे सहित दो लोगों की दर्द नाक मौत हो गई। संबंधित थानों की पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरने के पश्चात शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रथम घटना थाना सिंगाही के ग्राम नौरंगाबाद बाद में घटी जहां गुड़ की बेल पर गुड़ खाने गये ६५ वर्षीय सत्रोहन लाल खौलते हुए गन्ने के रस में गिर गये। गंभीर रूप से जले सत्रोहन लाल को जिला अस्पताल लखीमपुर में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना मैलानी खुटार रोडपर घटी जहां मोटरसाइकिल से पत्नी व बच्चे के साथ दवा लेने जा रहे जिला शाहजहांपुर के ग्राम धनसिंह पुर निवासी विजय कुमार की मोटरसाइकिल को ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। कारण वश मां की गोद से २२ दिन की बच्ची तुलसा देवी दूर जाकर गिरी और मौत हो गई।


नवागत सीओ का स्वागत सम्मान
पलियाकलां-खीरी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत सीओ का रवि गुप्ता ने किया स्वागत सम्मान पलिया सर्किल में काफी समय से सीओ पलिया का पद रिक्त चल रहा था जिस पर लखीमपुर जिले के एसपी श्री विजय ढूंल ने सीओ सिटी लखीमपुर रहे संजय नाथ तिवारी को पलिया सर्किल सीओ के  पद पर भेजा है पदभार ग्रहण करने के पश्चात पलिया नगर के प्रमुख समाजसेवी रवि गुप्ता क्षेत्राधिकारी  कार्यालय पहुंचे नवागत क्षेत्राधिकारी  का गुलदस्ता भेंट कर सभी पलिया नगर व क्षेत्र वासियों की तरफ से स्वागत कर अच्छे कार्यकाल की शुभकामनाएं देकर सदैव पलिया नगर वासियों के हित में कार्य करने का निवेदन कर सभी पलिया वासियों का सदैव सहयोग रहने की बात कर सम्मान किया।


इंडियन बैंक ने गरीब व असहाय लोगों को वितरित किये कम्बल
लखीमपुर-खीरी। इंडियन बैंक के मण्डलीय कार्यालय, लखीमपुर-खीरी द्वारा गत दिवस शुक्रवार को गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरण, जनपद के विभिन्न स्थानों पर किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख मनोज कुमार शर्मा द्वारा लगभग 200 लोगों को वृद्धाश्रम, रैन बसेरा जिला अस्पताल में कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि इंडियन बैंक पूर्ववर्ती इलाहाबाद बैंक समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को हमेशा निर्वाह करती आयी है। श्री शर्मा द्वारा सभी जनपद वासियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी गई । मण्डलीय कार्यालय के उप मण्डल प्रमुख मोहर सिंह मीना ने कहा की मनुष्य जीवन की सार्थक्ता तभी है, जब वह गरीब असहायों  की सहायता करें। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव एवं मण्डलीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक श्री बी.एस. राणा आदि ने सहभागिता की।

Related Articles

Comments

Back to Top