वस्त्र वितरण कार्यक्रम हुआ

लखीमपुर खीरी , 183

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दौरान समस्या समाधान परिवार ने अशोक चैराहा, शिव मंदिर, बस अड्डा, बाल्मिकि बस्ती, मोहम्मदी रोड बाईपास, काशीराम कॉलोनी आदि नगर के कई स्थानों पर जा-जाकर जरूरतमंदों को गरम शाल, कम्बल, टोपा, मोजा व अन्य वस्त्रों का वितरण किया। बताते चलें कि विगत सात वर्षों से लगातार सोशल मीडिया पर काम कर रहे ग्रुप समस्या समाधान परिवार ने एक बार पुनः ग्रुप के सदस्यों से सहयोग लेकर 25 दिसंबर को अशोक चैराहे पर मौजूद मजदूर वर्ग से प्रारंभ करते हुए शुभारंभ किया। जिसके पश्चात शिव मंदिर के पास बैठे निर्धनों और बस अड्डे के पास मौजूद जरूरतमंदों के बाद गौशाला के निकट मौजूद बाल्मीकि बस्ती के जरूरतमंदों और विकास चैराहा मोहम्मदी रोड बाईपास और काशीराम कॉलोनी में मौजूद सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों और विकलांगो को गर्म वस्त्रों का सहयोग जा जाकर किया।

मास्क व वाहन चेकिंग अभियान जारी
लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी के कुशल मार्गदर्शन में  निरंतर रोजाना चलाएं जा रहे मास्क व वाहन चेकिंग अभियान में टीम प्रभारी उप निरीक्षक मोहम्मद नासिर कुरैशी,कांस्टेबल शिशुपाल , हेड कांस्टेबल राजकोकिल , कांस्टेबल धीरज यादव , कांस्टेबल संजय रावत , महिला आरक्षी श्रस्टी महिला आरक्षी सुमन चैहान के साथ चेकिंग स्थान खइया रोड लखीमपुर पर ई-चालान संख्या 32 तथा कोविड 19 के तहत मास्क का जुर्माना राशि 8000 रु वसूला गया वा लोगो को बवअपक-19 के तहत नियम वा सुरक्षा के दृष्टिगत शासन वा उच्च अधिकारियों के आदेशों निर्देशों से अवगत करा कर जागरूकता अभियान चलाया गया।

नववर्ष में श्रद्धालुओं का मंदिर में लगा रहा तांता
ओयल-खीरी। विश्वव्यापी महामारी कोरोना को लेकर आये वर्ष ट्वेंटी-ट्वेंटी की विदाई के बाद युवाओं और तमाम गणमान्य नागरिकों मंे वर्ष 2021 को लेकर एक खास उत्साह देखने को मिला। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के चलते कस्बे के हृदयस्थल में मोहल्ला शिवाला में स्थापित अतिप्राचीन भगवान शिव के नरमदेश्वर मन्दिर (मेंढ़क मन्दिर) मेें प्रातःकाल से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मन्दिर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में प्रातः करीब 8बजे से ही भक्तों का आवागमन प्रारम्भ हो गया। सुविख्यात मेंढ़क मेन्दिर में दूर दराज से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजन अचर्न किया व एक दूसरे के लिए उक्त वर्ष के लिए मंगल कामनाएं करते हुए बधाइयां दी। वहीं मंदिर में पहुॅच रहे हजारों की तादात में श्रद्धलुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डायल112 प्रभारी ओयल संतोष तिवारी मयस्टाफ व रिपोर्टिंग पुलिस चैकी से कस्बा इंचार्ज आशीष प्रजापति, मो0 असलम, राहुल फोगाड आदि पुलिसकर्मी गण मौजूद रहे।
--------------------------
बिना मास्क टहलने वालों की हुई कोविड जांच
मोहम्मदी-खीरी। बिना मास्क सड़क पर निकलने वालों का कोविड टेस्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरबर चैराहे पर लगभग 140 लोगों की कोरोना जांच की गई। बरबर चैराहे पर जांच टीम के साथ मौजूद डॉक्टर धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग जगहों पर उनकी टीम द्वारा बिना मास्क टहलने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। आज भी 140 लोगों के सैंपल लिए गए, उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा भले ही कम हो गया हो लेकिन यह पूरी तरह टला नहीं है, इसलिए सभी लोग मास्क लगाकर निकले और उचित दूरी का पालन करते रहे। जांच टीम में स्टाफ नर्स निशांत शुक्ला मोती लाल यादव मौजूद रहे।
-----------------------
एसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार देकर विदा किया
लखीमपुर-खीरी। जनपद में गत दिवस विभिन्न पदो पर तैनात आधा दर्जन पुलिस कर्मी सेवा निवृत्त हो गये। अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों में निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय वाचक पुलिस अधीक्षक खीरी, उ0नि0 सतगुरू प्रसाद डायल 112 उ0नि0 रामकुमार डायल 112, हे0का0 उमराई डायल 112 हे0का0 रामकृष्ण पाण्डेय थाना गोला, संदेश वाहक राजकुमार रेडियोशाखा को पुलिस अधीक्षक विजय ढुल द्वारा फूल-माला पहनाकर व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देकर विदा किया गया।

एप्जा के तहसील अध्यक्ष बने प्रेम जायसवाल
धौरहरा-खीरी। कस्बे में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता दीपेन्द्र मिश्रा ने की। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ऐपजा के चीफ कोआर्डिनेटर अनुराग एम सारथी, जोनल कोआर्डिनेटर मुकेश पांडेय मौजूद रहे। बैठक मे तहसील धौरहरा की इकाई का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से धौरहरा तहसील अध्यक्ष प्रेम जायसवाल को चुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए अनुराग सारथी ने कहा कि संस्थाध्यक्ष रविंद्र मिश्रा की अगुवाई में संस्था ने मीडिया निर्वाचन क्षेत्र की मांग को लेकर संघर्ष किया है और आज भी कर रही है। जब तक सरकार मीडिया निर्वाचन क्षेत्र की मांग को पूरी नहीं करती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। तहसील इकाई में संरक्षक के रूप मे अजय सिंह व अनन्त कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपेन्द्र मिश्रा, उपाध्यक्ष राधारमण मिश्रा, महासचिव शाहनवाज खान, महामंत्री संजीव शुक्ला, संगठन मंत्री प्रवीण, संयुक्त सचिव सुशील कुमार, सचिव रवि प्रकाश, कोषाध्यक्ष उपेन्द्र मिश्रा, मीडिया प्रभारी संतोष पांडेय को मनोनीत किया गया, वहीं सदस्य के रूप में दीपेश श्रीवास्तव को नामित किया गया।
-----------------------------
ग्रीटिंग कार्ड की परंपरा का अस्तित्व खोने की कगार पर
धौरहरा-खीरी। समय के साथ में बदलाव आता गया नित नए-नए आयाम बनते गए। इसी कड़ी में वर्षों पुरानी ग्रीटिंग कार्ड भेजने की प्रथा पर ग्रहण सा लग गया। इसकी जगह अब आजकल नए परिवेश में सोशल मीडिया ने ले ली है। गाँव से लगाकर पूरे देश भर में वर्षों पुरानी ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से शुभकामनाएँ भेजने की परंपरा आज कल दम तोड़ रही है और नववर्ष की शुभकामनाओं का सिलसिला सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के मोबाइल फोन पर जारी है। वर्ष 2020 ने बिदाई ले ली और पुराने को अलविदा कह कर नए साल 2021 का जोर शोर से स्वागत हुआ। हालांकि बदलते परिवेश में एक-दूसरे को बधाई देने के तौर-तरीके मंे व्यापक बदलाव आया है। पहले ग्रीटिंग कार्ड देकर लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देना, जहां बीते जमाने की बात हो चुकी है। वहीं नए युग में सोशल मीडिया पर शुभकामनाएँ व बधाई संदेशो का तांता लगा है।
महज एक दशक पहले तक नववर्ष की बधाइयां ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से दी जाती थी। हांलाकि सूचना क्रांति ने वर्षों पुरानी ग्रीटिंग कार्ड प्रथा को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई है। रही-सही कसर सोशल मीडिया ने पूरी कर दी। आजकल फेसबुक, व्हाट्सएप ट्विटर सहित अन्य विभिन्न माध्यम से लोगों को नववर्ष बधाई संदेश देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। यही कारण है कि नव वर्ष के अवसर पर ग्रीटिंग कार्ड बेचकर हजारों कमाने वाले लोग आज हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। आलम यह है कि दो-तीन वर्ष पुराने स्टाक के ग्रीटिंग कार्ड दुकानों में धूल फांक रहे हैं। एक आध किसी को ग्रीटिंग कार्ड की खरीदारी करते देखा जा रहा है। जिसमें नई चाइनीज ग्रीटिंग कार्ड को ही लोग अपनी पहली पसंद बना रहे हैं। बताते हैं कि पहले नववर्ष के अवसर पर जिले की बाजारों में ग्रीटिंग कार्ड से दुकानें पट जाती थी तथा खरीदारों की दुकानों पर भीड़ लग जाती थी। लेकिन अब बाजारों में इक्का-दुक्का लोग ही ग्रीटिंग कार्ड की दुकानों पर ग्रीटिंग खरीदते दिखाई देते हैं। वहीं दुकानदार बताते है कि बीते कई वर्षों से सोशल मीडिया के चलते ग्रीटिंग कार्ड विक्रेताओं को नुकसान हो रहा है, ग्रीटिंग कार्ड की बिक्री पर ग्रहण सा लग गया है। लोग एक दूसरे को मोबाइल फोन के जरिए ही नववर्ष की शुभकामनाएँ व बधाई संदेश दे रहे हैं।
------------------------------
15 जनवरी तक बन्द रहेगी विद्युत आपूर्ति
पलियाकलां-खीरी। विद्युत वितरण खण्ड पलिया क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर ग्यारह हजार किलोवाट व एलटी लाईन के स्थानांतरण का कार्य आरम्भ होने के कारण एक जनवरी से पंद्रह जनवरी 2021 तक प्रातः 09 बजे से अपराह्न 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस आशय की जानकारी अधिशासी अभियंता विधुत रजनीश चन्द्र अनुरागी द्वारा देते हुये विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पलिया क्षेत्र में राजमार्गों के चैड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिसके कारण पुरानी विद्युत लाइनों को सड़क से हटाकर नवनिर्मित सड़क के किनारे स्थान्तरित किया जा रहा है।
--------------------

Related Articles

Comments

Back to Top